{"_id":"59ce98884f1c1bcc538b4f51","slug":"21506711688-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर नेशनल हैंडबाल में मेजबान हरियाणा बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर नेशनल हैंडबाल में मेजबान हरियाणा बना चैंपियन
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
हिसार।
ओम शिक्षण संस्थान में 34वीं जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में मेजबान हरियाणा की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बतौर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले करवाए गए। सुबह राजस्थान व छत्तीसगढ़ के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 28 गोल के साथ अपने नाम किया। इसके बाद राजस्थान ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच हरियाणा और साई की टीम के बीच हुआ। इस मैच में दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला हुआ। हरियाणा की टीम ने 35 गोल किए, साई की टीम ने 25 गोल किए। यह मैच हरियाणा ने 10 गोल के अंतराल से जीतकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साई की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने खिलाड़ियों को संबोधित किया कि खेल को हमेशा मेहनत और लग्न से खेलना चाहिए। इस अवसर पर हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, डॉ. राजेंद्र सूरा, डॉ. एसएस बाली, जगमेंद्र श्योकंद, एडीसी एएस मान, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, ओम शिक्षण संस्थान की वाइस चेयरमैन डॉ. पूनम गोयल, इंजी. पीके जैन, डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. विनीत गोयल, डीन एकेडमिक डॉ. अनुज गोयल, कुुलदीप नैन, सतपाल ढांडा, अनूप कस्वां, राजकुमार कस्वां सहित शिक्षण संस्थान के सभी प्रोफेेसर मौजूद थे।
इन टीमों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, एमपी, आंधप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरला, कर्नाटक, वेस्ट बंगाल, झारखंड, असम, मणिपुर, उड़ीसा, गुजरात, तमिलनाडु तथा साई की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 24 सितंबर को शुरू हुई थी।