फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   21 year old student commits suicide

21 वर्षीय छात्र ने फंदा लगा की खुदकुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
21 year old student commits suicide
हिसार। फतेहाबाद के जांडवाला गांव निवासी बीए के छात्र 21 वर्षीय बंटी ने हिसार पुलिस लाइन में फंदा लगाकर खुदकुशीन कर ली। यह छात्र अपनी पुलिसकर्मी बहन साथ पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में रह रहा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को सिविल अस्पताल की शवगृह में भिजवाया, जहां पुलिस ने शनिवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मृतक बंटी के बड़े भाई प्रदीप के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। प्रदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई बंटी हिसार के इंपीरियल कॉलेज में बीए फाइनल ईयर में पढ़ता था। वह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसका शहर के निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह आठ बजे उसकी बहन जब बंटी को जगाने के लिए कमरे में गई तो देखा कि बंटी पंखे पर चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। उसकी बहन ने पुलिस व अपने परिजनों सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची व कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed