फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आज पहुंचेंगे सीएम ,15 को पेसेंजर टर्मिनल का उदघाटन करेंगे

आज पहुंचेंगे सीएम ,15 को पेसेंजर टर्मिनल का उदघाटन करेंगे

Tue, 14 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
आज पहुंचेंगे सीएम ,15 को पेसेंजर टर्मिनल का उदघाटन करेंगे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 अगस्त को एकीकृत विमानन केंद्र के यात्री टर्मिनल के प्रथम चरण का भी उद्घाटन करेंगे। सीएम के आने से पहले ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) की टीम ने सोमवार को मुआयना करने के बाद 12 मानकों की जांच के बाद संतुष्टि की रिपोर्ट भेजी है। प्रोविजनल क्लीयरेंस के लिए इन सभी 12 मानकों पर टीम ने ओके की रिपोर्ट भेजी है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल हिसार एयरपोर्ट पहुंचकर एकीकृत विमानन केंद्र के यात्री टर्मिनल के प्रथम चरण का उद्घाटन बुधवार 15 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, नागरिक उड्डयन मंत्री नरबीर सिंह तथा स्थानीय विधायक व एचबीपीई के चेयरमैन डॉ. कमल गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। डीसी अशोक कुमार मीणा ने हिसार हवाई अड्डे का निरीक्षण कर उद्घाटन करने की तैयारियों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 अगस्त को दोपहर लगभग 12:30 बजे करेंगे। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त जयबीर यादव को एयरपोर्ट परिसर व आसपास के क्षेत्र की समुचित साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) की टीम ने भी एयरपोर्ट का दौरा किया। यहां की सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया। टीम सदस्यों ने सुरक्षा की दृष्टि से नजर आने वाली कमियों की ओर ध्यान दिलाते हुए इनमें सुधार के सुझाव दिए, जिन पर दिनभर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने काम किया। इस अवसर पर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट मैनेजर कैप्टन राजेश पी सिंह, तकनीकी इंचार्ज एमएस दूहन, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव, डीआरओ राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. साहिब गोदारा, एक्सईएन बीएस खोखर सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे अग्रोहा पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे हिसार पहुंचेंगे। सीएम 15 अगस्त को सुबह 8:40 बजे लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि ध्वज फहराएंगे।


इन विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे सीएम
सीएम मनोहर लाल महाबीर स्टेडियम में 2 करोड़ 74 लाख 40 हजार रुपये से बने सुविधा केंद्र, नारनौंद शहर में 9 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये की लागत से तैयार 2.5 एमएलडी के जल उपचार संयंत्र और जलापूर्ति संवर्धन योजना, नारनौंद शहर के लिए ही 9 करोड़ 99 लाख 20 हजार रुपये की लागत से तैयार चार एमएलडी क्षमता के एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) और ब्रांच सीवर लाइन का उद्घाटन करेंगे। बरवाला की आईटीआई में 3 करोड़ 21 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बने अनुसूचित जाति-जनजाति खंड भवन का तथा सुरेवाला में 6 करोड़ 35 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बनी आईटीआई का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed