{"_id":"5aad6ebc4f1c1bbd758b6112","slug":"201521315516-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान कृष्ण शर्मा ने कहा,सीएम ने खाप की पगड़ी ठुकराई थी,वो ही पगड़ी आज दुष्यंत को पहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान कृष्ण शर्मा ने कहा,सीएम ने खाप की पगड़ी ठुकराई थी,वो ही पगड़ी आज दुष्यंत को पहनाई
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौंद।
राखी गांव में सत्रह गांवों के ब्राह्मण समाज की तरफ से बाराहा खाप चबूतरे पर सांसद दुष्यंत चौटाला का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। सांसद ने ब्राह्मण समाज को विश्वास दिलाया कि समाज ने जो पगड़ी पहनाई है, उसे कभी न तो झुकने दूंगा और न ही इस पगड़ी पर आंच आने दूंगा। बाराहा खाप प्रधान कृष्ण कुमार शर्मा ने चबूतरे पर बताया कि कुछ समय पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके हलके नारनौंद में आए थे, उस समय समाज की तरफ से उनके सम्मान में पगड़ी पहनाई जानी थी। समाज ने सम्मान सूचक पगड़ी तैयार करवाई लेकिन सीएम ने उनकी पगड़ी नहीं पहनी। प्रधान कृष्ण शर्मा ने कहा कि समाज ने उसी दिन कसम खा ली थी कि ब्राह्मण समाज इसका बदला जरूर लेगा। उन्होंने बताया कि आज ब्राह्मण समाज सांसद दुष्यंत को वो ही पगड़ी पहनाकर अपने आपको को धन्य महसूस कर रहा है। सांसद दुष्यंत ने ब्राह्मण समाज को भरी जनसभा में विश्वास दिलाया कि उनकी पगड़ी कभी किसी के आगे नहीं झुकने दूंगा। सांसद ने कहा कि खाप के इस चबूतरे का निर्माण चौधरी देवीलाल ने किया था, अब इस चबूतरे के लिए जितनी भी धनराशि की जरूरत है उतनी ही सांसद निधि कोष से जारी कर दी जाएगी। इस अवसर पर जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, हलका प्रधान सतबीर सिसाय, राजसिंह मोर, अमित बूरा, जस्सी पेटवा, कांता, प्रताप, योगेश गौतम आदि मौजूद रहे।