फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीएम के टेक्निकल एडवाइजर 20 को हिसार

सीएम के टेक्निकल एडवाइजर 20 को हिसार

Mon, 18 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सीएम के टेक्निकल एडवाइजर 20 को हिसार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीएम के टेक्निकल एडवाइजर शहर की सड़कों और जिले में करवाए जा रहे विकास कार्यों की स्थिति जानेंगे। अलग-अलग विभागों की टेक्निकल टीम किस स्तर का काम कर रही है, इसको लेकर वे शहर में चल रहे विकास कार्यों के सैंपल भी भरेंगे। टेक्निकल एडवाइजर विशाल सेठ 20 दिसंबर को शहर में आएंगे। उनके आने की सूचना पर कई विभागों में हड़कंप मच गया है। अधिकारी ठेकेदारों को स्पष्ट रूप से काम में किसी तरह की कोताही बरतने पर खुद जिम्मेदार होने की बात कह रहे हैं।
विकास कार्यों की चेकिंग और सैंपलिंग करने आ रहे सीएम के टेक्निकल एडवाइजर ने पहले मौजूदा समय में चल रहे विकास कार्यों की अलग-अलग विभागों से लिस्ट मांगी है। नगर निगम, हुडा, बीएंडआर और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने सभी वर्तमान में चल रहे विकास कार्योें की लिस्ट बनाकर मेल के माध्यम से उनके पास भेज दी है।
विज्ञापन

हाउस की मीटिंग में उठा था इंटरलॉकिंग टाइलों से बनीं सड़कों का मुद्दा
सड़कों को लेकर शहरवासी कई बार शिकायत कर चुके हैं। हाउस की मीटिंग में भी मुद्दा उठ चुका है। डिप्टी मेयर भीम महाजन ने कहा था कि शहर में बनाई जा रही इंटरलॉकिंग टाइलों से बनीं सड़कें धंस रही हैं। जहां भी ये सड़कें बनाई जा रही हैं, इनका लेवल भी ठीक नहीं है। हाल ही में सेक्टर-9/11 की आरडब्ल्यूए ने भी मामला उठाया था। ठेकेदार ने जो पैचवर्क का काम किया था, वह दो दिन बाद ही उखड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की 108 सड़कों का करोड़ों की लागत से हो रहा निर्माण
शहर में वर्तमान में करोड़ों के काम चल रहे हैं। जहां जिस एरिया में लोग रह रहे हैं, उनके आसपास या पड़ोस में जरूर सड़क निर्माण या अन्य तरह के काम चल रहे हैं। निगम अधिकारियों की मानें तो वर्तमान में 108 के आसपास सड़कों का निर्माण या रिपेयरिंग का काम चल रहा है। कुछ पार्कों के काम भी डी प्लान की ग्रांट से करवाए जा रहे हैं।
पहले आने थे 15 दिसंबर को
सीएम के टेक्निकल एडवाइजर पहले शहर में सैंपलिंग के लिए 15 दिसंबर को आने थे, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को दोबारा से शेड्यूल भेजा है और वर्तमान में चल रहे कार्यों की लिस्ट मांगी है।


सीएम के टेक्निकल एडवाइजर विशाल सेठ का 20 दिसंबर को हिसार में आने का शेड्यूल है। वे विकास कार्यों की जांच करेंगे और सैंपल भी भर सकते हैं। -विवेक गिल, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed