फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हाउस की मैराथन मीटिंग में विकास संबंधित सड़कों व पार्कों के एजेंडे पास

हाउस की मैराथन मीटिंग में विकास संबंधित सड़कों व पार्कों के एजेंडे पास

Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
हाउस की मैराथन मीटिंग में विकास संबंधित सड़कों व पार्कों के एजेंडे पास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम हाउस की हुई मीटिंग में सवा चार साल में पहली बार सदन ने डाबड़ा रोड की तरफ निगम की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। डाबड़ा गांव की तरफ अब नगर निगम की सीमा बढ़ाई जा सकेगी। हालांकि यह पहला कदम है। हाउस की सहमति के बाद निगम रेवेन्यू डिपार्टमेंट से रिकॉर्ड लेगा। इसके बाद सरकार को भेजा जाएगा। सरकार इसके बाद नोटिफिकेशन जारी करेगा।
डाबड़ा गांव के लोगों को बड़ा फायदा
निगम की सीमा डाबड़ा रोड की तरफ बढ़ाए जाने से डाबड़ा गांव के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। इससे प्रॉपर्टी के रेट बढ़ जाएंगे। साथ ही यहां शहर की कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स का निर्माण शुरू हो जाएगा। निगम से भी इससे काफी इनकम होगी। कॉमर्शियल एरिया से टैक्स के रूप में बड़ी राशि आएगी। हाउस की बैठक में हालांकि मिर्जापुर रोड और कैमरी रोड की तरफ भी सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव था, लेकिन इसे जनप्रतिनिधियों ने रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन

निगम हाउस में सातरोड़ में बनाया जाने वाला स्वर्ण जयंती पार्क जल्द ही शुरू हो जाएगा। साढ़े छह एकड़ में बनाए जाने वाले इस पार्क को बनाने के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति होगी। पार्षद राजपाल मांडू ने जब हाउस में स्वर्ण जयंती पार्क के बारे में पूछा तो कमिश्नर ने पूरा मामला स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह पार्क ऐसा पार्क होगा, जो निगम पर बोझ नहीं होगा। कम से कम इसके मेंटेनेंस पर जो खर्च आएगा, वह तो उसी पार्क से इनकम सोर्स जेनरेट किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्लानिंग करना निगम के बस की बात नहीं। इसको लेकर हम कंसलटेंट नियुक्त करेंगे। वो इस तरह ही प्लानिंग देगा, जो इनकम सोर्स के रूप में निगम के लिए फायदेमंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed