फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20,000 rupees stolen from a house in Gangwa

Hisar News: गंगवा में मकान से 20,000 रुपये चोरी

Sun, 27 Apr 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 27 Apr 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
20,000 rupees stolen from a house in Gangwa
हिसार। गंगवा गांव की रामगढ़ बस्ती के एक मकान से हजारों की नकदी चोरी कर ली गई। आजादनगर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के चूरू जिले के गांव वीसलाण निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह गंगवा की रामगढ़ बस्ती में काली माता के मंदिर के पास किराए के मकान में रहता है। वह रात करीब डेढ़ बजे अपने कमरे पर पहुंचा तो देखा कि दो व्यक्ति उसके घर से भाग रहे हैं। उसके घर के मुख्य गेट टूटा हुआ था और अंदर वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था। जब उसने कमरे में जाकर सामान चेक किया तो 20,000 रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन




न्योली के स्कूल से सामान चोरी

गांव न्योली कलां की राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला से सामान चोरी कर लिया गया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्योली कलां के स्कूल की प्राचार्या राजेश कुमारी ने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल को पाठशाला की छुट्टी के बाद चोर दो कमरों पर लगे तोले तोड़कर रसोई गैस चूल्हा, 20 गिलास और प्लेट आदि सामान चोरी करके ले गए। स्कूल के अंदर लगी पानी की टोटियां भी तोड़ गए। पुलिस कर्मियों ने शिकायत मिलने पर मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed