फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20 women will be able to form a product group together, experts will provide information from promotion to selling of goods

Hisar News: 20 महिलाएं मिलकर बना सकेंगी एक उत्पाद समूह, विशेषज्ञ देंगे प्रचार-प्रसार से लेकर सामान बेचने तक की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
20 women will be able to form a product group together, experts will provide information from promotion to selling of goods
हिसार। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद समूह बनाए जाएंगे। प्रत्येक समूह में 20 महिलाओं को शामिल किया जाएगा। उत्पाद समूह को एमएसएमई अर्थात मीडियम स्केल एंड माइक्रो इंटरप्राइजेज एक्स के विशेषज्ञ बताएंगे कि कैसे उत्पाद का प्रचार-प्रसार किया जाता है और उसे बाजार में प्रस्तुत कर कैसे बेचा जाता है।
विज्ञापन


सरकार देगी 2 लाख रुपये की राशि
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सरकार कम से कम 1.5 लाख रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये की राशि दी देगी। ये राशि महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए दी जाएगी ताकि ये महिलाएं अपनी छोटी से छोटी इकाई स्थापित कर सकें।
विज्ञापन



जिले में इतने हैं स्वयं सहायता समूह और इनके सदस्य
- कुल स्वयं सहायता समूह - 2743
- कुल इतने हैं सदस्य - 27206



------------------------ महिलाओं को उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद को बेचने से लेकर उनके प्रचार-प्रसार के टिप्स दिए जाएंगे, जिससे कि उन्हें आत्म-निर्भर बनाकर उनकी आय को दोगुना किया जा सके। सरकार भी महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कम से कम 1.5 लाख व अधिकतम 2 लाख रुपये की राशि दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र श्योराण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed