फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20 acres of standing wheat crop burnt to ashes in fire in village Data

Hisar News: गांव डाटा मेंआग में खड़ी गेहूं की 20 एकड़ फसल जलकर खाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
20 acres of standing wheat crop burnt to ashes in fire in village Data
गांव डाटा में गेहूं के खेत में लगी आग।
हिसार। नारनौंद उपमंडल के गांव डाटा में मंगलवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई, जिसमें करीब 20 एकड़ गेहूं जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार फोन करने के बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं आई। करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक किसानों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन

गांव डाटा निवासी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सोनू डाटा ने बताया मंगलवार अपराह्न करीब 3:25 पर खेतों में आग लग गई। इस समय गेहूं की सूखी फसल होने के चलते आग ने कुछ ही मिनट में भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों ने इस बारे में फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन कोई गाड़ी नहीं आई। इसके बाद ग्रामीण ट्रैक्टर व बाल्टी लेकर मौके पर पहुंचे। पानी व मिट्टी डालकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर डायल 112 की गाड़ी पहुंची थी। पुलिस ने भी फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किए। लोगों ने बताया कि नारनौंद से गांव डाटा की दूरी महज 9 किलोमीटर है। अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को समय पर रवाना किया जाता तो बड़ा नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed