{"_id":"6898df8241b952cecc090989","slug":"2-cows-died-due-to-car-collision-on-dabda-chowk-bridge-driver-fled-hisar-news-c-21-hsr1005-685703-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डाबड़ा चौक पुल पर कार की टक्कर से 2 गायों की मौत, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डाबड़ा चौक पुल पर कार की टक्कर से 2 गायों की मौत, चालक भागा
विज्ञापन
हिसार में कार की टक्कर से डाबड़ा चौक पुल पर मृत पड़ी गाय। स्रोत : वीडियो ग्रैब
हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने दो गायों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत गायों को सड़क से हटवाया गया।
दिल्ली नंबर की गाड़ी से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों और गोरक्षकों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब शहर निवासी एक युवक सेक्टर 9-11 से लौटते समय सेक्टर-14 की ओर जा रहा था। डाबड़ा चौक पुल पर चढ़ते ही तेज रफ्तार कार ने दो गायों को जोरदार टक्कर मार दी। गोरक्षक मोहित शर्मा ने बताया कि हादसा करने वाली कार दिल्ली नंबर की थी। उन्होंने चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी बिजेंद्र गिल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया है और मामले की जांच जारी है।