{"_id":"6595a567cd0114bbb50625ee","slug":"195-development-works-worth-rs-40-crore-approved-in-finance-committee-meeting-work-will-start-soon-hisar-news-c-21-hsr1020-292661-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वित्त कमेटी की बैठक में 40 करोड़ रुपये के 195 विकास कार्यों पर लगी मुहर, जल्द होंगे काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वित्त कमेटी की बैठक में 40 करोड़ रुपये के 195 विकास कार्यों पर लगी मुहर, जल्द होंगे काम शुरू
विज्ञापन
हांसी नगर परिषद कार्यालय में बैठक करते हुए वित्त कमेटी के सदस्य।
हांसी। वित्त कमेटी की बैठक बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में हुई। इसमें शहर के विकास से जुड़े करीब 40 करोड़ रुपये के कार्यों पर मुहर लगी, जिसमें विभिन्न वार्डों में होने वाले कार्यों सहित 195 विकास कार्यों को कमेटी ने पास किया। परिषद की ओर से जल्दी ही टेंडर लगाकर इन कार्यों पर काम शुरू कराया जाएगा। इसमें 14.29 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्य भी शामिल हैं। इसके लिए बीते दिनों ही परिषद को ग्रांट मिली है। बैठक में इसके तहत होने वाले विकास कार्यों को भी रखा गया। इसके अलावा प्रत्येक वार्डों के काम भी रखे गए। वित्त कमेटी की बैठक सुबह 11 बजे परिषद कार्यालय में हुई। इसमें नगर परिषद चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी, उपप्रधान अनिल बंसल, कार्यकारी अधिकारी राजा राम, सदस्य पार्षद धर्मवीर मजोका व पार्षद प्रतिनिधि अजय सैनी उपस्थित रहे।
बैठक में करीब 199 विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। इसमें से चर्चा के दौरान करीब 4 कार्यों के प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया था। इन विकास कार्यों के एस्टीमेट व नाम गलत होने के कारण इन्हें रदद् किया गया। वहीं बाकी विकास कार्यों पर सहमति के साथ मुहर लग गई। बैठक को लेकर कुछ पार्षदों के विरोध करने की सूचना भी आई थी। बता दें कि बीते महीने वित्त कमेटी की बैठक होनी थी, लेकिन बैठक से एक दिन पहले दोनों सदस्यों ने बैठक में आने पर असमर्थता जताई। जिसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया था। वहीं हाउस बैठक भी पहले दीपावली के समीप होनी थी। तब पार्षदों के व्यस्त होने के चलते हाउस मीटिंग को स्थगित किया गया। यह मीटिंग अभी तक नहीं हुई। बीते वर्ष में केवल एक ही हाउस मीटिंग हुई, वह भी मार्च महीने में वित्त वर्ष की समाप्ति पर हुई थी।
इन कार्यों पर लगी मुहर
बैठक में 50 लाख रुपये की लागत से श्री श्याम मंदिर के समीप तोरण द्वारा, तीन करोड़ रुपये की लागत से माडल टाउन में नया सामुदायिक भवन बनेगा। वहीं हिसार चुंगी, पुराना कचहरी चौक, आंबेडकर चौक व अग्रसेन चौक का सुंदरीकरण होगा। प्रत्येक चौक पर करीब 60 से 70 लाख रुपये खर्च होगा। वहीं पार्कों के रखरखाव व मरम्मत से संबंधित कार्यों पर भी मुहर लगी। इसके अलावा कई मुख्य मार्ग व गलियों के निर्माण कार्य होंगे।
विज्ञापन
प्रधान व कार्यकारी अधिकारी के बीच में हुई सहमति
बैठक से दो दिन पहले ही प्रधान प्रवीन एलावादी व कार्यकारी अधिकारी राजाराम के बीच बंद कमरे में एक लंबी बैठक हुई। दोनों के बीच में कई दिनों से चल रहे मनमुटाव को दूर किया गया। दोनों के बीच बीते महीने से एक जांच को लेकर नाराजगी चल रही थी। बैठक के बाद चेयरमैन को गुलदस्ता भी भेंट किया। इसके बाद ही वित्त कमेटी की बैठक पर सहमति बनी।
विधायक का सहयोग लेना पड़े तो लें : शर्मा
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास के लिए यदि प्रधान को विधायक का सहयोग लेना पड़े तो हमें इससे कोई ऐतराज नहीं है। पार्टी की राजनीति अलग है, लेकिन शहर का विकास अलग मुद्दा है। - नितेश शर्मा, पार्षद व कांग्रेस नेता
बैठक में रखे गए लगभग सभी प्रस्ताव पास किए गए हैं। इनमें वार्डों के काम भी हैं। अधिकारियों को कहकर टेंडर लगवाकर कार्य शुरू करवाए जाएंगे। - प्रवीन ऐलावादी, प्रधान, नगर परिषद