{"_id":"5a0b47b14f1c1b6e548bd13d","slug":"191510688689-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पड़ोसी जिलों से आया धुंआ.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पड़ोसी जिलों से आया धुंआ.....
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
हिसार।
शहर में धुआं के कारण अचानक हेल्थ इमरजेंसी के हालात हो गए। शहर व आसपास के क्षेत्रों में अचानक धुआं आ गया। धुआं घरों के अंदर तक घुस गया। घर के अंदर बैठे लोगों की आंखों में तेज जलन व सांस लेने में तकलीफ होने लगी। घर में बैठे लोगों को खांसी व सांस लेने में तकलीफ हो रही है। शहर के लोगों ने शहर के बाहर स्थित डंपिंग स्टेशन पर आग लगने से ऐसे हालात होने की सूचना जिला प्रशासन को दी। डीसी रेजिडेंस से कॉल दमकल में गई। वहां से तीन गाड़ियां मौके पर डंपिंग स्टेशन पर पहुंची मगर वहां सब सामान्य था। डंपिंग स्टेशन पर आग नहीं थी। शहर में ही नहीं पूरे जिले में ऐसे ही हालात है।
नहीं बन पाया स्मॉग, इसलिए सीधे दिखा असर
मौसम में बदलाव के कारण शहर में छाया धुआं स्मॉग की श्रेणी में नहीं पहुंच पाया। धुएं का सीधा असर दिखा। लोगों ने शहर में जिला प्रशासन से लेकर पॉल्यूशन बोर्ड के अधिकारियों को रात में ही फोन घनघनाने शुरू कर दिए।
फतेहाबाद व सिरसा व जींद में भयंकर तरीके से जलाई जा रही है पराली
हरसैक की वेबसाइट के अनुसार सेटेलाइट पर 356 जगह पर भयंकर रूप से पराली जलाई जा रही है। यहां की पराली जलाए जाने के कारण हिसार में इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई दिया। हवा चलने के साथ पड़ोसी जिला से पराली का धुआं हिसार व आसपास के क्षेत्र में आ गया जिसके कारण आम लोगों को दिक्कत हो रही है। फतेहाबाद जिला में सबसे अधिक पराली जलाई गई है। हरियाणा की सीमा से लगते पंजाब एरिया में सबसे अधिक आग लगाई जा रही है। हरियाणा में अब तक 9 हजार 600 प्वाइंट पर आग लगाई जा चुकी है। जबकि पंजाब में यह आंकड़ा 38 हजार 650 से अधिक है।
विज्ञापन
सरपंच बोले दिन में थी डंपिंग पर आग नहीं मिली रात को आग जलती
ढंढूर गांव के सरपंच मनोज ने कहा कि ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेशन पर दिन में तो आग लगी हुई थी। दमकल की गाड़ियां मौके पर आग आग बुझा गई। इसके बाद रात को भी तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची मगर डंपिंग स्टेशन पर आग ही नहीं लगी थी तो गाड़ियां वापस चली गई।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण चली हवाओं से पंजाब से पहुंची जहरीला धुआं
हरसैक के चीफ साइंटिस्ट आरएस हुडा का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण चली हवाओं से पंजाब की तरफ से जहरीला धुआं शहर में आ गया। जिसके कारण आंखों में तेज जलन व सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
शहर में छाया धुंआ, आंखों में तेज जलन व सांस लेने में परेशानी
- हेल्थ इमरजेंसी के हालात, शहर के लोगों ने किया डीसी कार्यालय में फोन
- दमकल की तीन गाड़ियां निगम के डंपिंग स्टेशन पर पहुंची, नहीं थी वहां आग