फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फर्जी मतदान के निर्देश देने के मामले में जजपा ने दी चुनाव आयोग को शिकायत

फर्जी मतदान के निर्देश देने के मामले में जजपा ने दी चुनाव आयोग को शिकायत

Fri, 19 Apr 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
फर्जी मतदान के निर्देश देने के मामले में जजपा ने दी चुनाव आयोग को शिकायत
हिसार। उकलाना में बुधवार को आयोजित भाजपा पन्ना प्रमुखों की बैठक में फर्जी मतदान संबंधी निर्देश देने के मामले में जजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत दी है। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट द्वारा दिए गए बयान की सीडी बनाकर व अन्य सबूतों सहित जजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने उकलाना में पन्ना प्रमुखों की बैठक में कहा था कि अपने अपने पन्ना में जो लोग स्वर्गवासी हो चुके हैं या बाहर गए हुए हैं, उनकी व्यवस्था करनी है। चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को जांच का जिम्मा सौंपा है। जजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने बताया कि इस शिकायत के माध्यम से मांग की गई कि भाजपा नेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 171 एफ के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए प्रदेश में प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed