फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   धमकी के मद्देनजर जवानों ने जांची ट्रेनें, प्लेटफार्म व यात्रियों का सामान

धमकी के मद्देनजर जवानों ने जांची ट्रेनें, प्लेटफार्म व यात्रियों का सामान

Thu, 18 Apr 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
धमकी के मद्देनजर जवानों ने जांची ट्रेनें, प्लेटफार्म व यात्रियों का सामान
हिसार। हरियाणा-पंजाब के करीब 200 रेलवे स्टेशनों को आतंकवादियों द्वारा बम से उड़ाने की धमकी के मद्देनजर बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टेशन पर आने वाली रेलगाड़ियों, प्लेटफार्म और मौजूद यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

जीआरपी टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने किया, जबकि आरपीएफ टीम का नेतृत्व एसआई रवि कुमार ने किया। इस दौरान सुपरफास्ट गोरखधाम एक्सप्रेस, गंगानगर-रेवाड़ी, फाजिल्का-रेवाड़ी सहित कई ट्रेनों की चेकिंग की गई। टीम के सदस्यों ने सभी बोगियों में यात्रियों का सामान चेक किया और बोगियों की भी चेकिंग की गई। प्लेटफार्म पर जगह-जगह चेकिंग कर वहां मौजूद यात्रियों का सामान भी चेक किया गया। टीम के साथ डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के सदस्य भी थे।
विज्ञापन

डीजीपी ने दिए निर्देश
जीआरपी के एएसआई जयबीर सिंह ने बताया कि हिसार स्टेशन पर धमकी जैसा कोई पत्र नहीं मिला है, लेकिन सूचना है कि हरियाणा-पंजाब के करीब 200 स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के मद्देनजर डीजीपी द्वारा स्टेशनों की सुरक्षा पुख्ता करने और रूटीन चेकिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशानुसार चेकिंग बढ़ाई गई है। हालांकि बुधवार को कोई संदिग्ध वस्तु या लावारिस सामान बरामद नहीं हुआ है, लेकिन चेकिंग में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है और अभियान रात को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed