{"_id":"5c8d4a4dbdec2213e92911ef","slug":"181552763469-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पूजा ढांडा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पूजा ढांडा का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। देश की पहली यूथ ओलंपियन एवं रेसलिंग की फोर्थ रैंकिंग की पहलवान पूजा ढांडा 22 से 26 अप्रैल तक चीन में होने वाली सीनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से शनिवार को एसटीसी लखनऊ में हुए ट्रायल में पूजा ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए इस चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया।
पूजा ने इस ट्रायल में रेलवे की पहलवान सरिता मोर को 5-3 से शिकस्त देकर अपना मजबूत दावा पेश किया। खेल विभाग में बतौर कुश्ती प्रशिक्षक पूजा के इस चयन पर खेल निदेशक भूपेंद्र सिंह व कोच सुभाष सोनी ने अपनी बधाई दी और विश्वास जताया कि पूजा इस बार भी अपने खेल कौशल का परिचय देते हुए विभाग, शहर व अभिभावकों का नाम रोशन करेंगी। अंतरराष्ट्रीय पहलवान पूजा ढांडा मूल रूप से गांव बुड़ाना निवासी अजमेर ढांडा की बेटी हैं। अजमेर पशुपालन विभाग के राजकीय पशुधन फार्म में कार्यरत हैं। पूजा की मां कमलेश ढांडा हाउस वाइफ हैं और बड़ा भाई सुमित ढांडा फायर ऑफिसर हैं।
पूजा ढांडा की अब तक की महत्वपूर्ण खेल उपलब्धियां
-- 2010 में सिंगापुर में आयोजित यूथ ओलंपिक में सिल्वर मेडल
-- 2011 में थाईलैंड में आयोजित कैडट एशिया रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
-- 2011 में हंगरी में आयोजित वर्ल्ड कैडट रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल
-- 2012 में ताशकंद में आयोजित जूनियर एशिया रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल
-- 2013 में साउथ अफ्रीका में आयोजित कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
-- 2014 में सीनियर एशिया रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल
-- 2017 में तुर्कमेनिस्तान में आयोजित एशियन इंडोर एंड मैटेरियलार्ट्स गेम्स में कांस्य पदक
-- 2017 में साउथ अफ्रीका में आयोजित कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
-- 2018 में गोल्ड कॉस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत मेडल