{"_id":"5c589946bdec2211ac1aebc3","slug":"181549310278-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइप्रस से लौट रही बेटी को लेने जा रहे पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइप्रस से लौट रही बेटी को लेने जा रहे पिता की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। साइप्रस से लौटने वाली बेटी से मिलने की खुशी एक पिता को इतनी अधिक थी कि वह स्वयं उसे लेने दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। बेटी को देखने से पहले ही हिसार-दिल्ली बाईपास मिर्जापुर के समीप फ्लाईओवर के ऊपर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिल गेट थाना पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के फरीदकोट जिले के जीवनवाला गांव निवासी करीब 52 वर्षीय अमरजीत सिंह अपने गांव से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए चला। उसने गाड़ी किराये पर ली, जिसे फरीदकोट का ही 40 वर्षीय सुखराज चला रहा था। उनकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सोमवार अल सुबह करीब चार बजे हिसार-दिल्ली बाईपास पर पहुंची थी। जब गाड़ी फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही थी तो अज्ञात परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अमरजीत और ड्राइवर सुखराज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुखराज को अग्रोहा रेफर कर दिया।
विदेश में काम करती है बेटी
मृतक अमरजीत के भतीजे झुझार सिंह ने बताया कि उनके चाचा की बेटी गुरजीत कौर साइप्रस में काम करती है। उन्होंने बताया कि उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया है और परिवार वालों को विदेश से लौटने वाली बेटी से मिलने का जितना चाव था, वह अमरजीत की मौत से गम में बदल गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एचटीएम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। जांचकर्ता एएसआई रणबीर सिंह के अनुसार मृतक अमरजीत के भतीजे के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सुखराज के होश में आने का भी इंतजार है। उसके बयानों के बाद दुर्घटना के असली कारणों का पता चल सकेगा।