{"_id":"5bef1a8ebdec22699a73a672","slug":"181542396558-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"99 केंद्रों पर आज ग्रुप-डी की परीक्षा, परीक्षार्थियों की खातिरदारी में जुटी संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99 केंद्रों पर आज ग्रुप-डी की परीक्षा, परीक्षार्थियों की खातिरदारी में जुटी संस्थाएं
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शनिवार और रविवार को जिले में 99 केंद्रों पर ग्रुप डी की परीक्षा होगी। दोनों दिन में एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए सीटिंग प्लान बनाया गया है। सभी केंद्रों के लिए प्रशासन द्वारा ड्यूूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जा चुके हैं। इस बार परीक्षार्थियों की खातिरदारी के लिए शहर की सामाजिक संस्थाओं ने दिल खोल दिया है। धर्मशाला संचालकों ने निशुल्क कमरे उपलब्ध करवाने से लेकर परीक्षार्थियों को लाने और छोड़कर आने तक की व्यवस्था की है। वहीं, कई सामाजिक संस्थाओं ने परीक्षार्थियों के लिए भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहां से परीक्षार्थियों को उनके सेंटर के नजदीक स्थित धर्मशालाओं और रात्रि ठहराव के अन्य विकल्पों की जानकारी दी जा रही है। उधर, रोडवेज की ओर से 17 बसों की एडवांस बुकिंग कर दी गई है। इन बसों को लंबे रूटों पर भेजा जाएगा।
शनिवार सुबह पेपर होने के कारण शुक्रवार दोपहर बाद ही परीक्षार्थी शहर में आने शुरू हो गए थे। देर रात तक 10 हजार से भी अधिक परीक्षार्थी शहर में पहुंच चुके थे। दोपहर बाद आने वाली रेलगाड़ियों और बसों में काफी भीड़ देखने को मिली। सामाजिक संस्थाओं और धर्मशाला संचालकों के प्रयासों के कारण इस बार शहर में पहुंचे परीक्षार्थियों को ठहरने और खाने-पीने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।
जाट धर्मशाला में रुके 750 परीक्षार्थी (36 से 39)
जाट धर्मशाला के प्रधान विकेंद्र मलिक ने बताया कि धर्मशाला में महिला परीक्षार्थियों के लिए तीन अलग कमरों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा तीन हाल में 400 परीक्षार्थियों को ठहरने का प्रबंध किया गया है। देर शाम तक धर्मशाला में 750 परीक्षार्थी पहुंच चुके थे। इन परीक्षार्थियों के लिए जाट धर्मशाला प्रबंधन समिति की ओर से ठहरने और लाने-ले जाने की निशुल्क सुविधा दी गई है। मलिक ने बताया कि परीक्षार्थियों के कागजातों को अटेस्ट करने के लिए भी प्राध्यापक धर्मशाला में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
ब्राह्मण धर्मशाला में आचार संहिता के बाद भी बनाई व्यवस्था (फोटो-10)
जहाजपुल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आचार संहिता लगी होने के बावजूद परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। चुनाव अधिकारी ओम नारायण व मनोज कौशिक ने बताया कि ग्रुप डी की भर्ती के चलते परीक्षार्थियों को पूर्व में रहने-खाने की दिक्कत का सामना करना पड़ा था। समस्या को देखते हुए समाज के गण्यमान्य राजकुमार भारद्वाज, रणवीर शर्मा, राममेहर फौजी, जगदीश घिराइया, नरेश शर्मा, अशोक शर्मा, दयानंद शर्मा, रामस्वरूप पारिक, सुरेंद्र कौशिक आदि ने चुनाव अधिकारियों से इस संदर्भ में व्यवस्था करने की इच्छा जाहिर की थी। 25 नवंबर को ब्राह्मण सभा के चुनाव होने हैं, इसलिए सभा पर आचार संहिता लगी है। परीक्षार्थियों की समस्या को ध्यान में रखकर चुनाव अधिकारी ने व्यवस्था बनाने की अनुमति प्रदान की। 18 नवंबर तक रहने व खाने के अतिरिक्त परीक्षार्थियों के परिवहन का इंतजाम भी समाज द्वारा किया गया है। सारी व्यवस्था ब्राह्मण धर्मशाला व मां भ्रामरी देवी मंदिर बनभौरी के संयुक्त सहयोग से रहेगी।
डीसी ने दिए अतिरिक्त बायोमीट्रिक मशीनें रखने के आदेश
उपायुक्त अशोक मीणा ने ग्रुप डी की परीक्षाओं के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला सभागार में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारियों व सेंटर सुपरिंटेंडेंट की बैठक लेकर परीक्षाओं के संबंध में उन्हें दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी में समय की बचत तथा किसी प्रकार की बाधा से बचने के लिए अतिरिक्त बायोमीट्रिक मशीनों की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा परीक्षार्थियों के अंगूठे के निशान लेने के लिए जरूरी स्टैंप पैड की संख्या भी पर्याप्त रखने को कहा।
प्रत्येक सेंटर पर तैनात रहेंगे 10 पुलिस कर्मचारी
ग्रुप डी की परीक्षा के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी सेंटरों के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। प्रत्येक सेंटर पर 10-10 महिला-पुरुष पुलिस कर्मचारी की तैनाती की गई है। ट्रैफिक एसएचओ व संबंधित थाना प्रभारियों को सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर सभी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी डीएसपी को समय-समय पर रिपोर्ट भेजेंगे। पीसीआर टीम, विशेष गश्ती दल और राइडर को भी सतर्क कर दिया गया है। इसके अलावा भीड़ के मद्देनजर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। एसपी शिवचरण अत्रि ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। अधिकारियों को चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। फोटोस्टेट की दुकानें बंद रखना सुनिश्चित करने को कहा गया है।