{"_id":"5bedd4e4bdec22698b7fdd71","slug":"181542313188-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगुरु मार्केट की सिल्वर प्लाजा मॉल में लगी भयंकर आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगुरु मार्केट की सिल्वर प्लाजा मॉल में लगी भयंकर आग
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हर्ट ऑफ द सिटी राजगुरु मार्केट में स्थित सिल्वर प्लाजा मॉल में सुबह करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। धुआं उठते देख पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले आग ने दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। दुकान मालिकों के अनुसार उनका लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार आग से मॉल की दो दुकानें गोयल बुटीक व गोयल साड़ीज में ज्यादा नुकसान हुआ है।
पड़ोसी ने धुआं उठता देखा तो फायर ब्रिगेड को दी सूचना
मॉल में दुकान करने वाले विजेेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब सवा 8 बजे अपनी दुकान पर आया था तो उसने धुआं उठता देखा। जांच करने पर पता लगा कि मॉल की चार व पांच नंबर दुकान से धुआं उठ रहा था। इसके बाद उसने दुकान के बाहर लिखे नंबर पर दुकान के मालिक अंकुर गोयल व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।
शटर तोड़कर अंदर घुसे फायर ब्रिगेड कर्मचारी
जब फायर ब्रिगेड की टीम वहां पर पहुंची तो अत्यधिक मात्रा में दुकान से काला धुआं उठ रहा था व दोनों दुकान के शटर बंद थे। इसके बाद टीम ने दोनों दुकानों के शटर तोड़कर आग बुझाने का काम शुुरू किया। आग लगने का कारण पता नहीं होने के कारण टीम ने पानी फेंकना शुरू नहीं किया। इसके बाद दुकान के मालिक अंकुर गोयल के वहां पहुंचने पर उनसे बिजली के बोर्ड व इनवर्टर का स्थान पूछकर फायर ब्रिगेड की टीम दुकान में घुसी। दुकान का बिजली का कनेक्शन बंद करने के बाद टीम ने आग पर पानी की बौछारेें शुरू की। गनीमत रही कि इस दौरान आग ने दूसरी दुकानों को अपनी चपेट में नहीं लिया। दुकानों में आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन
मालिक बोला- मेरा लाखों का का नुकसान
गोयल बुटीक व गोयल साड़ीज के मालिक अंकुर गोयल ने बताया कि वह पिछले सात साल से दुुकान चला रहा है। सुबह उनके पास पड़ोसी का फोन आया तो उन्हें दुुकान में आग लगने का पता चला। जब वह मौके पर पहुंचा तो फायर ब्रिगेड की टीम यहां पर पहुंची हुई थी। अंकुर ने बताया कि त्योहार के सीजन को देखते हुए दोनों दुुकानों में लाखों का सामान स्टोर किया हुआ था। आग के कारण सारा सामान जलकर राख हो गया। उसने कहा कि आग किस कारण से लगी है, इस बारे में उसे कुछ नहीं पता।
विधायक पहुंचे मौके पर
मार्केट में आग लगने की सूचना के बाद भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बात करते हुए कहा कि जितना नुकसान हुआ है, उसके लिए ज्यादा से ज्यादा मदद की कोशिश की जाएगी। विधायक डॉ. गुप्ता ने आग लगने के कारणों का जल्द पता लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।