{"_id":"5ae774974f1c1b87648b5147","slug":"181525118103-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खसरा-रुबैला टीकारण का तौर-तरीका देखने म्यांमार से आई डब्ल्यूएचओ की दो डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खसरा-रुबैला टीकारण का तौर-तरीका देखने म्यांमार से आई डब्ल्यूएचओ की दो डॉक्टर
Updated Tue, 01 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार।
म्यांमार में सन् 2015 में चलाए गए एक अभियान के तहत दस लाख बच्चों को एक साथ टीके लगाए गए थे। अब 2019 में दोबारा से यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान को कैसे बेहतर बनाया जाए, यह देखने के लिए म्यांमार से डब्ल्यूएचओ की दो डॉक्टर प्रदेश का दौरा करने के लिए आई हैं। दोनों डॉक्टर यह देख रहे हैं कि एक साथ प्रदेश में लाखों की तादात में कैसे बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। म्यांमार से आई महिला डॉक्टर आई और हनिन पांच दिनों तक हिसार और जींद में रहेंगी।
सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादियान ने बताया कि म्यांमार से दो महिला डॉक्टर प्रदेश में चल रहे खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान को देखने के लिए आई हैं। सोमवार को केएल आर्य स्कूल, कुछ पीपीसी और रीजनल वैक्सीन स्टोर का दौरा किया है। उन्होंने अभियान के तौर तरीके देखे हैं। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की। सीएमओ ने बताया कि दोनों डॉक्टर पांच दिनों तक हिसार और जींद जिले के स्कूलों का दौरा करेंगी। इस मौके पर डॉ. तरुण कुमार, डॉक्टर जया गोयल और डब्ल्यूएचओ से आए धीरेंद्र त्यागी मौजूद थे।