{"_id":"5ac679394f1c1bc0618b5b8c","slug":"181522956601-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में अप्रेंटिस की 41 सीटों के लिए दिए 250 सदस्यों ने इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में अप्रेंटिस की 41 सीटों के लिए दिए 250 सदस्यों ने इंटरव्यू
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
रोडवेज निगम में आईटीआई के करीब 250 छात्रों ने अप्रेंटिस के लिए इंटरव्यूू दिया। जिला रोडवेज निगम में अप्रेंटिस की 41 सीटें हैं। वीरवार को जिला रोडवेज केंद्रीय कर्मशाला में डीजल मैकेनिकल, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, मोटर मैकेनिकल, सीट मेटल, स्टेनो, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के छात्र इंटरव्यू देने पहुुंचे। जिला यातायात प्रबंधक जितेंद्र यादव ने अप्रेंटिस के लिए आए छात्रों का इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू के दौरान सदस्यों से उनके संबंधित विषयों पर ही सवाल पूछे गए। सदस्यों से सामान्य ज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान, मोटर व गाड़ियों के कल-पुर्जों के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी ली गई। चयनित सदस्यों को सरकार की ओर से 5 से 7 हजार तक मासिक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। आगामी 15 अप्रैल तक चयनित सदस्यों की ट्रेनिंग आरंभ कर दी जाएगी।
मेरिट अनुसार होगा चयन
रोडवेज महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह दूहन ने बताया कि मेरिट के अनुसार सभी सदस्यों का चयन होगा। 10वीं कक्षा में प्राप्तांक की 30 प्रतिशत वैटेज, आईटीआई डिप्लोमा में प्राप्ताकं का 50 प्रतिशत व इंटरव्यू के 20 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। जिस भी सदस्य की सबसे ज्यादा मेरिट होगी, उसको ही प्राथमिकता दी जाएगी।