फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   इन्हांसमेंट के खिलाफ सेक्टरवासियों ने शुरू किया धरना

इन्हांसमेंट के खिलाफ सेक्टरवासियों ने शुरू किया धरना

Wed, 28 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
इन्हांसमेंट के खिलाफ सेक्टरवासियों ने शुरू किया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हुडा की ओर से भेजी गई करोड़ों की इन्हांसमेंट के खिलाफ सेक्टर वासियों ने मंगलवार को हुडा कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने पर बैठे सेक्टर वासियों ने खून से लिखे गए 111 पत्र भी हुडा प्रशासक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर इन्हांसमेंट को रद्द नहीं किया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।
मंगलवार सुबह नौ बजे सेक्टरों के लोग हुडा कार्यालय पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए सेक्टरवासी धरने पर बैठ गए। सेक्टर वासियों ने कहा यह धरना हर रोज सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक लगातार जारी रहेगा। सेक्टर 16-17 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने कहा कि बार-बार आ रही इन्हांसमेंट के खिलाफ सेक्टर वासियों में गुस्सा है। इसी के चलते सेक्टर वासी मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर इस काले कानून को समाप्त करने की मांग उठा रहे हैं। जब तक इन्हांसमेंट समाप्त नहीं होगी, तब तक खून से पत्र लिखने का क्रम जारी रहेगा। पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह ने कहा कि हुडा सेक्टरवासियों को दिए गए इन्हांसमेंट के नोटिस को तुरंत वापस लिया जाए। प्रदेश में सेक्टरों के रिहायशी प्लॉट मालिकों को 25 वर्षों का 15 प्रतिशत ब्याज जोड़कर वसूली के नोटिस दिए जा रहे हैं। वसूली का नोटिस न्यायालय की अवहेलना है। वसूली की लेखा-जोखा सेक्टरवासियों को देें। 15 पार्ट में 100 एकड़ जमीन व्यवसायिक उद्देश्य के लिए खाली पड़ी है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार यदि इस भूमि को बेचा जाए तो सैकड़ों करोड़ की वसूली करके इन्हांसमेंट का किसानों को भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन

इन्हांसमेंट के नाम पर बार-बार वसूली ज्यादती
आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) द्वारा बार-बार इन्हांसमेंट के नाम पर राशी वसूलना सेक्टर वासियों के साथ अन्याय है। इस मामले में प्रदेश सरकार को नियमों में बदलाव लाकर आम जनमानस को राहत देनी चाहिए। पाई-पाई जोड़कर वर्षों से अपना मकान लेने के बाद भी इन्हांसमेंट वसूलना लोगों के साथ ज्यादती है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी इन्हांसमेंट के विरोध में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। सरकार इस पर उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed