{"_id":"594c170e4f1c1be0478b4596","slug":"181498158862-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईआरओ नेट से घर बैठे भी बनवा सकते हैं वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईआरओ नेट से घर बैठे भी बनवा सकते हैं वोट
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक व्यक्ति का नया वोट बनाने, मृत व स्थान छोड़कर जा चुके व्यक्तियों के वोट काटने तथा मतदाताओं के विवरण में किसी भी प्रकार की शुद्धि के लिए चुनाव आयोग द्वारा 1 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह बात चुनाव आयोग की मास्टर ट्रेनर, डिप्टी डीईओ व सीटीएम शालिनी चेतल ने गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त एएस मान ने की। निर्वाचन आयोग द्वारा 1 से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर लड़कियों व महिलाओं के वोट बनाए जाएंगे। इसके तहत एक तरफ जहां बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर नए वोट के लिए फार्म भरवाएंगे, वहीं कॉलेजों व शिक्षण संस्थाओं में विशेष शिविर लगाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान आयोग का फोकस ऐसी महिलाओं पर रहेगा जिनके वोट शादी से पहले यह सोचकर नहीं बनवाए गए कि उनके वोट ससुराल वाले बनवा लेंगे। इसी प्रकार कॉलेज की लड़कियों को भी यह समझाया जाएगा कि शादी उपरांत वोट को किसी भी स्थान पर शिफ्ट करवाना बहुत आसान है। ईआरओ-नेट की नई सुविधा शुरू की गई है। अब कोई व्यक्ति घर बैठे कंप्यूटर या मोबाइल से ऑनलाइन नया वोट बनवाने, वोट कटवाने अथवा किसी अशुद्धि को सही करवाने के लिए आवेदन कर सकता है।
लगेंगे विशेष कैंप
सीटीएम शालिनी चेतल ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान 9 व 23 जुलाई के रविवारों को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर शिविर लगाकर लोगों से दावे व आपत्तियों के फार्म भरवाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस से गजे सिंह, बसपा के जिला प्रभारी बलराज सातरोड, जिलाध्यक्ष डॉ. राजकपूर पाली, सतबीर छिपा, सीपीआई (एम) से जयसिंह पूनिया, रामेश्वर, इनेलो से राजेंद्र लितानी, अमित बूरा व बजरंग इंदल के अलावा डीडीपीओ, इलेक्शन कानूनगो सतबीर सिंह, रामचंद्र, कर्मपाल, राजपाल व स्नेह कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
...............
ईआरओ नेट से घर बैठे भी बनवा सकते हैं वोट
फोटो संख्या 15
- 9 व 23 जुलाई को अपने बूथ पर रहकर काम करेंगे बीएलओ
- नए वोट बनाने-कटवाने के लिए जुलाई में चलेगा विशेष अभियान