{"_id":"5c8173f4bdec2213f8015333","slug":"171551987700-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आजाद नगर रूट पर और चली दो सिटी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आजाद नगर रूट पर और चली दो सिटी बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम प्रशासन की ओर से अब आजाद नगर रूट पर भी दो सिटी बसें चला दी गई हैं। वीरवार शाम को मेयर गौतम सरदाना और कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने इन दोनों बसों को लोकल बस स्टैंड से रूट पर रवाना किया। मेयर व कमिश्नर ने सिटी बस में सफर भी किया। पहले दिन तो दोनों बसों ने रूट पर एक-एक चक्कर ही लगाया। मगर शुक्रवार से दोनों बसों को सुबह 7:30 से शाम 7:30 बजे तक चलाया जाएगा। इन बसों में भी किराया 5 से 10 रुपये ही रहेगा। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी बस स्टैंड से कैंट रूट पर एक सिटी बस चलाई गई थी। इस मौके पर सीपीओ संदीप पूनिया सहित
यह होगा बस स्टैंड से आजाद नगर का रूट
सिटी बस ऑपरेटर सुरेश नैन ने बताया कि बस स्टैंड से शुरू होकर सिटी बस नागोरी गेट, पारिजात चौक, बीकानेर चौक, लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, राजकीय महाविद्यालय गेट, एचएयू के गेट नंबर चार, लघु सचिवालय, लघु सचिवालय कॉलोनी और आजाद नगर स्टॉपेज पर रुकेगी। इसी तरह वापसी में भी इन्हीं स्टॉपेज पर रुकती हुई सवारियों को बस स्टैंड पहुंचाएगी।
ऑटो से कम किराया और सुरक्षित भी
विशेष बात यह है कि प्रत्येक सिटी बस नई और आधुनिक हैं। इसमें सीसीटीवी से लेकर अन्य सभी जरूरी मापदंड पूरी किए गए हैं। इस कारण सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित भी हैं। वहीं ऑटो से किराया भी बेहद कम है। इस समय ऑटो चालक थोड़ी सी दूरी पर जाने के भी 15 रुपये वसूलते हैं, जबकि सिटी बस में बस स्टैंड से फव्वारा चौक तक का सफर मात्र पांच रुपये में तय होगा, जबकि इससे आगे के लिए 10 रुपये देने होंगे।