फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अनीता कुंडू ने कारस्टेन्स पिरामिड के शिखर पर फतह हासिल की

अनीता कुंडू ने कारस्टेन्स पिरामिड के शिखर पर फतह हासिल की

Thu, 22 Mar 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
अनीता कुंडू ने कारस्टेन्स पिरामिड के शिखर पर फतह हासिल की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेवन समिट फतह करने की मुहिम में अनीता कुंडू ने पहली चोटी को फतह कर लिया। अनीता कुंड ने इंडोनेशिया की कारस्टेंस पिरामिड शिखर पर चढ़ाई पूरी कर ली है। 4800 मीटर ऊंची चोटी को फतह करने में अनीता को एक सप्ताह का समय लगा।
अनीता फिलहाल वापस बेस कैंप के लिए आ रही हैं। अभी तक परिजनों से उनका संपर्क नहीं हो सका है। पर्वतारोहण में मदद करने वाली कंपनी की ओर से चोटी फतह करने की सूचना दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 24 घंटे में वे बेस कैंप पहुंच जाएगी। इसके बाद वे दिल्ली वापस आएंगी। 14 मार्च को अनीता ने कारस्टेंस चोटी को फतह करने के लिए चढ़ाई आरंभ की थी। दो दिन पहले मौसम खराब होने के चलते उनको ऊंचाई से वापस भी लौटना पड़ा था। इसके बाद अनीता ने बुधवार सुबह कारस्टेंस पिरामिड को फतह कर लिया। तकनीकी दृष्टि से पर्वतारोहण के लिए यह चोटी काफी दुर्गम बताई जा रही है। ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर जान का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

-------------
अप्रैल में जाएंगी ऑस्ट्रेलिया
कारस्टेंस चोटी को फतह करने के बाद अनीता कुंडू दिल्ली वापस लौटेंगी। इसके बाद अपने सेवन समिट अभियान को आरंभ रखते हुए वे ऑस्ट्रेलिया में ऊंची चोटी को फतह करने के लिए अप्रैल माह में अपना अभियान आरंभ कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
माउंट एवरेस्ट को दो बार कर चुकी हैं फतह
अनीता कुंडू सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को नेपाल और चीन दोनों तरफ से फतह कर चुकी हैं। ऐसा करने वाली वे पहली भारतीय महिला हैं। माउंट एवरेस्ट पर दो बार तिरंगा फहराने के बाद अनीता ने विश्व की सात ऊंची चोटियों सेवन समिट को फतह करने का अभियान शुरू किया है।

यह सातों महाद्वीप की है सेवन समिट
सेवन समिट में एशिया की नेपाल व चाइना की तरफ से हिमालय पर्वत की माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर या 29 हजार, 29 फुट), साउथ अमेरिका की एंडीज पर्वत शृृंखला की अर्जेेंटीना स्थित एकोनकागुआ (6961 मीटर या 22 हजार, 838 फुट), नॉर्थ अमेरिका की एलास्का रेंज की यूनाइटेड स्टेट स्थित मैककिनले (6194 मीटर या 20 हजार, 322 फुट), अफ्रीका की तंजानिया स्थित किलीमंजारो (5895 मीटर या 19 हजार, 341 फुट) शामिल हैं। यूरोप के कॉकेसस पर्वत शृृंखला की रसिया स्थित माउंट एलब्रस (5642 मीटर या 18 हजार, 510 फुट), अंटार्टिका की सेंटिनल पर्वत शृृंखला की माउंट विंसन (4892 मीटर या 16 हजार, 50 फुट), ऑस्ट्रेलिया की इंडोनेशिया स्थित सुदिर्मन पर्वत शृृंखला की पंकैक जया (4884 मीटर या 16 हजार, 24 फुट) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed