फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   महाबीर स्टेडियम में जिला स्तरीय कुश्ती दंगल का समापन

महाबीर स्टेडियम में जिला स्तरीय कुश्ती दंगल का समापन

Sat, 17 Feb 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
महाबीर स्टेडियम में जिला स्तरीय कुश्ती दंगल का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार
महाबीर स्टेडियम में जिलास्तरीय कुश्ती दंगल में शुक्रवार को जिला केसरी और जिला कुमार खिताब के लिए पहलवानों में दमदार मुुकाबले हुए। इस खिताब को हासिल करने के लिए मैदान के बीच पहलवानों ने जमकर पसीना बहाया, वहीं दर्शकों ने भी पहलवानों के दावं-पेच का आनंद लिया।

जिला केसरी दंगल महिला पहलवान
प्रथम स्थान- रविता आर्य एकेडमी हिसार
द्वितीय स्थान- पूजा महाबीर स्टेडियम हिसार
......................
जिला कुमार दंगल महिला पहलवान
प्रथम स्थान- अंकुश महाबीर स्टेडियम
द्वितीय स्थान - अंजू महाबीर स्टेडियम
..................
जिला केसरी दंगल
प्रथम स्थान- दीपक कापड़ो
द्वितीय स्थान- रमेश चमारखेड़ा
................
जिला कुमार दंगल
प्रथम स्थान- विशाल कुमार बाबा लालदास एकेडमी सिसाय
द्वितीय स्थान- जसवीर सिंघवा
कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का समापन
महाबीर स्टेडियम में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा दो दिवसीय जिलास्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का शुुक्रवार को समापन हो गया। दो दिवसीय दंगल का आगाज वीरवार को हुआ था। इस मौके पर कोच विष्णु दास, कोच रोशनी देवी, संजय सिहाग, रमेश सिहाग, कोच संजीव आर्य, कोच नरेंद्र कुंडू, कृष्ण कुुमार, प्रेम कुमार सहायक, जसराम, कपीस, रचना और कोच संजय उमरा सहित विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन


जिलेभर से 150 लड़कियों, 450 लड़कों ने दिखाया दम
हमारी शुभकामनाएं सभी कुश्ती पहलवानों के साथ है। इस कुश्ती दंगल में जिलेभर से 150 लड़कियों और 450 लड़कों ने अपना दम दिखाया। मैं विभाग का धन्यवाद करता हूं कि अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में लड़कियों की भी भागीदारी आयोजित की। इससे पहले अखाड़ा कुश्ती दंगल में सिर्फ लड़के ही भाग लेते थे। कुश्ती के क्षेत्र में लड़कियों का हौसला देखते हुए विभाग ने लड़कियों की प्रतियोगिताएं इस दंगल में शामिल कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणधीर सिंह नैन, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed