फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नए शहर के लोगों को मिलेगी राहत

नए शहर के लोगों को मिलेगी राहत

Mon, 02 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
नए शहर के लोगों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिटी और सिविल लाइन एरिया में बिजली निगम के नए सब स्टेशन बनाए जाने को लेकर जमीन अलॉटमेंट की प्रक्रिया हो गई है। कुछ जमीन की तो निगम पजेशन तक ले चुका है। शहर के चारों कोनों में छह नए सब स्टेशन बनाने हैं। इसको लेकर पांच के लिए जमीन अलॉट हो चुकी है। एक आजाद नगर एरिया में जमीन की अलॉटमेंट बाकी है। वर्ष 2018 यानी अगली साल आखिर तक सब स्टेशन बनकर भी तैयार हो जाएंगे। इसके बाद नए और पुराने शहर में कहीं ओवरलोड से होने वाले फॉल्ट और कटों की समस्या नहीं रहेगी। शहर के साढ़े तीन लाख से अधिक की जनसंख्या को बिजली कटों से राहत मिल जाएगी।
बिजली कटों से आम लोग रहते हैं परेशान
वर्तमान में लग रहे बिजली कटों से आम लोग परेशान हैं। अर्बन इस्टेट एरिया में रविवार सुबह आठ बजे लाइट गुल हुई थी, जो डेढ़ बजे आई। साढ़े पांच घंटे बिजली गुल होना और वो भी पॉश इलाके में छोटी समस्या नहीं है। यह समस्या आम है। बिजली निगम का स्टाफ लाइट गुल होने के बाद आम लोग कट का कारण जानना चाहते हैं तो निगम का स्टाफ उन्हें रिस्पांस ही नहीं देता। लोग फोन घनघनाकर थक जाते हैं।
विज्ञापन

सब स्टेशन नंबर एक
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन लगभग फाइनल हो गई है। इस जमीन पर सब स्टेशन बनाया जाना है। यहां साढ़े 12 एमवीए का सब स्टेशन लगाया जाना है। यहां करीब सात कनाल जमीन बिजली निगम को अलॉट की जानी है। सब स्टेशन नंबर दो
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-1-4 में भी निगम को सब स्टेशन बनाना है। यह सब स्टेशन बीबीएमबी से जुड़ेगा। यहां करीब डेढ़ एकड़ में बनेगा। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो इस मिलगेट फीडर पर दबाव कम हो जाएगा।
सब स्टेशन नंबर तीन
सेक्टर-9-11 सब स्टेशन पर साढ़े 18 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगेगा। इस सब स्टेशन से सेक्टर-9-11 और इसके आसपास की कॉलोनियों में बिजली कट नहीं लगेंगे। इसकी डेढ़ एकड़ जमीन भी निगम के नाम अलॉट हो चुकी है।
सब स्टेशन नंबर चार
सेक्टर-16-17 में करीब साढ़े 12 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। यह सब स्टेशन तैयार करने के लिए निगम जल्द ही प्रोसेस शुरू करेगा। इसको लेकर डेढ़ एकड़ जमीन हुडा ने बिजली निगम को अलॉट कर दी है। इस सब स्टेशन को 132 केवीए भोजराज से जोड़ा जाएगा।
सब स्टेशन नंबर पांच
जुगलान विलेज में भी सिटी सब स्टेशन लगाया जाएगा। इसकी डेढ़ एकड़ जमीन पंचायत ने निगम को अलॉट कर दी। पंचायती रेजुलेशन पास होने के बाद यह प्रोसेस हुआ है। यहां भी साढ़े 12 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।
ये सब स्टेशन अभी पेंडिंग
आजाद नगर एरिया में बनाए जाने वाले सब स्टेशन अभी पेंडिंग हैं। इसकी जमीन नगर निगम हाउस में पास हो चुकी है, लेकिन अभी तक बिजली निगम को अलॉट नहीं हो पाई है। गोदारा पेट्रोल पंप के सामने करीब एक एकड़ जमीन पर सब स्टेशन बनाया जाएगा। यहां 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की प्लानिंग है। इस सब स्टेशन को आर्य नगर 132 केवीए से कनेक्ट किया जाएगा।


नए साल में लगभग सभी सब स्टेशनों के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। हुडा की सभी जगहों की अलॉटमेंट और पजेशन लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही टेंडर लगाकर इसका प्रोसेस शुरू करेंगे।
-सुरेंद्र रेड्डू, एसडीओ बिजली निगम सिविल डिविजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed