फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दिग्गज कूदे मैदान में, शनिवार को आठ प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

दिग्गज कूदे मैदान में, शनिवार को आठ प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Sun, 21 Apr 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
दिग्गज कूदे मैदान में, शनिवार को आठ प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
हिसार। लोकसभा चुनाव में हिसार से चुनाव मैदान में कूदने के लिए अब तक 12 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। हालांकि इनमें से दो-दो नामांकन कवरिंग कैंडीडेट के रूप में भाजपा के बृजेंद्र सिंह और जजपा के दुष्यंत चौटाला ने दाखिल किए हैं। इस तरह चुनाव मैदान में कूदने के लिए 10 प्रत्याशियों का चेहरा सामने आ चुका है। शनिवार को कुल 10 नामांकन दाखिल हुए, जबकि एक नामांकन 17 अप्रैल और एक नामांकन 19 अप्रैल को दाखिल हुए थे।
विज्ञापन

शनिवार को अपने पर्चे दाखिल कराने वालों में भाजपा के बृजेंद्र सिंह, जजपा के दुष्यंत चौटाला, बसपा के सुरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय भागीदारी समाज पार्टी के पवन कुमार, आंबेडकर समाज पार्टी के संजय कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी जयभगवान, भारत प्रभात पार्टी के संदीप तथा दो निर्दलीय अनूप मेहता व आत्म प्रकाश शामिल हैं। सभी प्रत्याशियों के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी एवं डीसी अशोक कुमार मीणा ने स्वीकार किए।
विज्ञापन

सुबह से तीन बजे तक लगी रही गाड़ियों की भीड़
दिग्गजों के नामांकन दाखिल करने के चलते लघु सचिवालय के बाहर शनिवार को मेला सा लगा रहा। इसके चलते राजगढ़ रोड पर लघु सचिवालय के पास गाड़ियों की कतार एक तरफ साउथ बाईपास और दूसरी तरफ सेक्टर-15 के मोड़ तक सड़क के दोनों ओर लगी रही। प्रत्याशियों के साथ आने वाले कार्यकर्ताओं को बाहर मेन गेट पर ही रोका जा रहा था, इसलिए यहां पर भारी भीड़ के चलते तीन बजे तक रौनक लगी रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी भारी संख्या में तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकसर बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा कवरिंग कैंडीडेट के रूप में नामांकन कराया जाता है और यह आमतौर पर उस प्रत्याशी की पत्नी या किसी सगे-संबंधी का ही होता है। शनिवार को ऐसा देखने को नहीं मिला। भाजपा के प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह और जजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद दुष्यंत ने कवरिंग कैंडीडेट के रूप में स्वयं को ही प्रस्तुत किया और दोनों ने दो-दो नामांकन आरओ को प्रस्तुत किए।
इनेलो प्रत्याशी 22 को नामांकन दाखिल करेंगे
रविवार की छुट्टी रहेगी और इसके बाद 22 अप्रैल को ही नामांकन लिए जाएंगे। इनेलो प्रत्याशी सुरेश कोथ 22 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल कराएंगे। इनेलो प्रवक्ता रमेश चुघ के अनुसार सुरेश कोथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपना नामांकन दाखिल कराएंगे।
कांग्रेस नहीं कर पाई अपने प्रत्याशी का नाम तय
नामांकन के लिए 22 और 23 अप्रैल दो ही दिन शेष हैं, लेकिन देश-प्रदेश की प्रमुख पार्टी कांग्रेस हिसार सीट से अपना प्रत्याशी ही तय नहीं कर पाई है। कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की शनिवार शाम को घोषणा होने की संभावना थी, लेकिन रविवार को छुट्टी के कारण नामांकन नहीं हो पाएंगे, जिस कारण कांग्रेस के पास प्रत्याशी के नाम पर विचार करने के लिए एक दिन और मिल गया है। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार रविवार शाम तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।

दो दिन में जमा हुआ फार्म, फिर भी अधूरा
निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने के लिए बवानीखेड़ा के अनूप मेहता पिछले दो दिन से आरओ कार्यालय पहुंच रहे हैं। उनका फार्म अधूरा होने के कारण वे शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल नहीं करा पाए। शनिवार को उन्होंने आरओ कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर ही फार्म को कंपलीट किया और नामांकन दाखिल करा दिया, लेकिन फिर भी उनका फार्म अधूरा ही रह गया। कुछ कागज की कमी थी, जिनको आरओ ने सोमवार को जमा कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed