फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गाय पकड़ने वाले ठेकेदार ने मांगी सिक्योरिटी, एक पशुपालक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दी शिकायत

गाय पकड़ने वाले ठेकेदार ने मांगी सिक्योरिटी, एक पशुपालक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दी शिकायत

Fri, 08 Feb 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
गाय पकड़ने वाले ठेकेदार ने मांगी सिक्योरिटी, एक पशुपालक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम की ओर से गाय पकड़ने वाले ठेकेदार ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। ठेकेदार ने पशुपालकों की ओर से उसे धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। ठेकेदार का आरोप है कि वीरवार सुबह भी जब वह सेक्टर 16-17 के कम्यूनिटी सेंटर से गायों को गोशाला ले जाने में लगा हुआ था। उस समय भी कुछ पशुपालकों ने उसको व उसके कर्मचारियों को गालियां देते हुए देख लेने की धमकी भी दी। बाद में कम्यूनिटी सेंटर में पहुंचे सिविल लाइन थाने के पुलिसकर्मियों को भी उसने मामले से अवगत करवाया। पुलिसकर्मियों ने उसे लिखित में शिकायत देने के लिए कहा। इसके बाद ठेकेदार विकास पूनिया ने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत भी दी।
सुबह पकड़ी गायों को गोशाला लेकर गया ठेकेदार
सेक्टरवासियों द्वारा वीरवार सुबह सेक्टर 16-17 में घूम रही गायों व नंदियों को पकड़कर कम्यूनिटी सेंटर में रोक दिया गया। इसके बाद नगर निगम के ठेकेदार विकास पूनियां ने टीम के साथ सेंटर में पहुंचकर गायों को गोशाला में पहुंचाया। ठेकेदार ने तनावपूर्ण माहौल के बीच छह गाय कम्यूनिटी सेंटर से, तीन गाय सेक्टर-13 से और तीन गाय ही जिंदल चौक से पकड़कर उन्हें गोशाला भिजवाया।
विज्ञापन

पार्षदों ने डीएसपी को नोडल अधिकारी बनवाने की उठाई मांग
उधर, नगर निगम के पार्षदों ने मेयर को सुझाव दिया कि लावारिस पशुओं को पकड़ने के दौरान ठेकेदार व उसकी टीम को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए एक डीएसपी को नोडल अधिकारी बनवाना चाहिए। वह पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी रखे और जहां ठेकेदार को जरूरत पड़े, वहां पुलिस कर्मचारी भिजवाने का काम करें। इस पर मेयर ने इस संबंध में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से चर्चा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने बार-बार यही कहा है कि पुलिस सिक्योरिटी बहुत जरूरी है, क्योंकि पशुपालक हमें बार-बार धमकियां देते हैं। मेरी टीम के सदस्यों को भी धमकाया जाता है। आरोप है कि कम्यूनिटी सेंटर से गाय ले जाते समय भी दीवार के दूसरी तरफ खड़े पशुपालकों ने गालियां दीं और धमकाया। इसकी शिकायत मैंने सिविल लाइन थाने में दे दी है।

विकास पूनियां, ठेकेदार, नगर निगम

ठेकेदार ने पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग की थी। हमने तुरंत प्रभाव से उसके साथ पुलिसकर्मियों को भिजवा दिया था। भविष्य में भी जरूरत पड़ेगी तो पुलिस सुरक्षा दिलाई जाएगी। ठेकेदार के काम में रुकावट डालने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
-गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed