{"_id":"5a7363904f1c1b80268b7c85","slug":"161517511568-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के सदस्य पहंचे नगर निगम कार्यलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के सदस्य पहंचे नगर निगम कार्यलय
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
हिसार।
स्वच्छता में रैंकिंग के लिए वीरवार को स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के सदस्य नगर निगम कार्यालय में पहुंचे। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से टीम सदस्यों ने नगर निगम में पहुुंचकर डॉक्यूमेंट्स की जांच की। इसमें 50 सवालों के जवाब लेते हुए रिकॉर्ड को जांचा।
जब तक स्वच्छता सर्वेक्षण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक टीम के सदस्य अपना कार्य जारी रखेंगे। वीरवार को टीम मेंबर की ओर से नगर निगम स्वच्छता से संबंधित डाटा स्वच्छ सर्वेक्षण के पोर्टल पर अपलोड किया गया। कार्ती डेटा मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से आए मेंबर ने करीब 50 सवालों से संबंधित निगम का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया है। निगम की सफाई ब्रांच के अधिकारियों ने टीम के समक्ष निगम एरिया में करवाई गई सफाई से संबंधित डाटा की जानकारी दी। टीम ने कचरा प्रबंधन, सफाई कर्मियों की संख्या, डस्टबिन, डंपिंग स्टेशन आदि के बारे में जानकारी जुटाई गई। डाटा अपलोड होने के बाद अब क्वालिटी काउंसिल की तरफ से टीम शहर के निरीक्षण के लिए आएगी।
पिछली बार आई थी 291वीं रैंक
स्वच्छता सर्वेक्षण में बीते वर्ष हिसार की रैंक देशभर मेें 291वें नंबर पर रही। प्रदेश के स्वच्छ शहरों में प्रदेश चौथे नंबर पर है। देशभर में टॉप 100 में जगह बनाना हिसार के लिए चुनौती है। इसको लेकर निगम प्रशासन द्वारा बीते दिनों से तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
पार्कों की स्थिति की ली जानकारी
नगर निगम एरिया में आने वाले पार्कों की संख्या और स्थिति के बारे में भी डाटा अपलोड किया गया है। टीम सदस्य द्वारा पार्कों में कम्पोस्टिंग की स्थिति को भी अपडेट किया गया है। कितने पार्कों में कंपोस्ट तैयार की जा रही है, किस तरह इसका उपयोग किया जा रहा है, यह भी कंपनी की तरफ से अपलोड किया गया है।
31 दिसंबर तक का डाटा किया अपलोड
मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से आई टीम सदस्य मनधीर सिंह ने शहर में स्वच्छता और सफाई से संबंधित 31 दिसंबर तक का डाटा अपलोड किया है। 31 दिसंबर तक निगम द्वारा जुटाए गए संसाधनों को ही अपलोड किया गया है। निगम ने सेग्रीगेशन के लिए इसी महीने चार हजार डस्टबिन वितरित किए हैं।
लोगों से लिया जाएगा फीडबैक
टीम के सदस्यों की ओर से शहर के लोगों से सफाई और स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के बारे में फीडबैक लिया जाएगा। इसके अलावा सफाई की जायजा लिया जाएगा। सर्वे के लिए तीन सदस्यीय टीम अलग से आने की संभावना है।
-------
नगर निगम का स्वच्छता संबंधित रिकॉर्ड अपलोड किया है। 50 सवालों को इनमें शामिल किया गया है। इनकी जानकारी निगम प्रशासन से ली है। मैंने मुख्यालय को कुछ रिकॉर्ड अपलोड किया है।
-मनधीर सिंह, टीम मेंबर, स्वच्छता सर्वे टीम
क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम ने हमसे जो रिकॉर्ड मांगा, उपलब्ध करा दिया। सभी जानकारी के साथ प्रमाण दिए गए हैं। सामान की फिजिकल वेरिफिकेशन भी कराएंगे। ओडीएफ के लिए मिला सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया।
-रामजीलाल, एसई, नगर निगम