फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अब रात का तापमान गिरा,

अब रात का तापमान गिरा,

Wed, 03 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
अब रात का तापमान गिरा,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस कम था। तापमान में गिरावट आने पूरा दिन लोगों की कंपकंपी बंधी रही। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। दिन और रात के तापमान में मात्र 6.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहने से ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा था। वैसे सुबह घने कोहरे का असर रहा। दोपहर के तापमान में गिरावट आ गई।
रात्रि पारे में उछाल, दिन का पारा लुढ़का
न्यूनतम तापमान मेें 5.7 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया है। 31 दिसंबर की रात न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस आंका गया, वहीं मौसम विभाग ने सोमवार रात का तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस आंका है। यह तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम था। यही नहीं यह तापमान सोमवार के मुकाबले 8.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

अभी बढ़ेगी धुंध
तीन से सात जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। तापमान में गिरावट सुबह और रात के समय रहेगी। गहरी धुंध भी संभावित है। अधिकतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के मध्यम संभावित है। न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान करें सरसों और सब्जी की फसलों की हलकी सिंचाई
एचएयू मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि छह और सात जनवरी को तापमान में गिरावट और पाला पड़ने की संभावना है। किसान सरसों की फसल में निराई, गुड़ाई कर खरपतवार निकाल दें और हल्की सिंचाई करें। सब्जी में भी इस दौरान हल्की सिंचाई जरूरी है। वातावरण में नमी होने के कारण फसल में चेपा कीट की निगरानी जरूरी है। सफेद रेतुआ भी हो सकता है। सरसों के पत्तों के नीचे सफेद धब्बे दिखाई दें तो 600 ग्राम मैन्कोजैब ढाई सौ से 300 लीटर पानी में प्रति एकड़ की दर से 15 दिन के अंतराल में फसल में छिड़काव करें।

पशुओं की देखभाल भी करें
रात के समय तापमान में गिरावट होने से पशु का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बचाव के लिए पशुओं को छप्पर या छत के नीचे बांधे। पशुओं को चारे या 50 ग्राम नमक या 50 से 100 ग्राम खनिज मिश्रण प्रत्येक पशु को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed