फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20 सदस्यीय टीम आई शहर में बंदर पकड़ने

20 सदस्यीय टीम आई शहर में बंदर पकड़ने

Wed, 22 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
20 सदस्यीय टीम आई शहर में बंदर पकड़ने
टीम ने पहले दिन पकड़े पांच बंदर, तीन फरार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम के ठेकेदार ने बंदर पकड़ने का काम शुरू कर दिया है। 20 सदस्यों की टीम ने पहले दिन पांच बंदर पकड़े। इनमें से तीन बंदर पकड़ने के बाद फरार हो गए। केवल दो बंदर ही हाथ लगे। उन्होंने बिना पिंजरे के फ्रूट का लालच देकर इन्हें पकड़ लिया। इन बंदरों को पकड़कर पिंजरे में बंद कर दिया गया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि अब बंदर पकड़ने का काम शुरू हो गया है। यह टीम पूरे शहर में बंदर पकड़ने का काम करेगी।
25 बंदरों का दिखाया था ग्रुप
ठेकेदार ने पहले दिन बंदर पकड़ने का काम साकेत कॉलोनी एरिया से किया। पार्षद नरेंद्र शर्मा ने सुबह आठ बजे ठेकेदार को इस एरिया में 20 बंदरों का ग्रुप दिखाया। यहां बंदर अधिक समय रहते हैं, वे सब ठिकाने दिखाए गए। इसके बाद टीम ने बंदर पकड़ने का काम शुरू किया। उन्होंने बंदरों को केले डालने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

बंदर पकड़ने वाली टीम ने केले में नशीली वस्तु मिलाकर बंदरों को खिला दी। करीब एक घंटे बाद टीम ने उन्हें घेर लिया। काफी बंदर मौके से भाग भी गए। हालांकि पांच बंदर नहीं भाग पाए। टीम ने इन्हें पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने इन्हें पिंजरे में रोक दिया। टीम सदस्य की लापरवाही के कारण पिंजरा खुला रह गया और इनमें से तीन बंदर कुछ समय बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल नगर में टीम पहुंची अतिक्रमण हटाने
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम की टीम ने मंगलवार को पटेल नगर मार्केट में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। टीम ने पहले दिन दुकानदारों को डोर टू डोर जाकर चेतावनी दी और भविष्य में दुकान से बाहर अतिक्रमण न करने की सलाह दी। उन्होंने दुकानदारों को भी कहा कि अगर इसके बाद वे अतिक्रमण करेंगे तो सामान जब्त कर लिया जाएगा।

सामान उठाने वाली गाड़ी खराब
निगम टीम इन दिनों बाजारों से सामान जब्त करने का काम नहीं कर पा रही। अतिक्रमण हटाने वाली टीम बाजारों में केवल चेतावनी देकर लौट रही है। क्योंकि निगम की लोडिंग गाड़ी को ठीक करवाने का काम चल रहा है। उसे ऑटो मार्केट में भेजा गया है। अतिक्रमण टीम का कहना है कि दो से तीन दिन में गाड़ी उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद अतिक्रमण करने वालों का सामान भी जब्त कर कार्यालय में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed