{"_id":"598e02b74f1c1b196c8b461f","slug":"161502479031-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"165 पेट्रोल पंपों पर 12 घंट की हड़ताल से 8 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
165 पेट्रोल पंपों पर 12 घंट की हड़ताल से 8 करोड़ का कारोबार प्रभावित
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
चौधरीवास के आर्यन पेट्रोल पंप पर लूट के विरोध और लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलेभर के सभी 165 पेट्रोल पंप शुक्रवार को 12 घंटे बंद रहे। इस बंद से करीब आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ। पेट्रोल-डीजल के लिए सरकारी पंपों पर दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं।
जिलेभर के पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार सुबह 6 से शाम 6 बजे तक लूट के विरोध में पेट्रोल या डीजल नहीं बेचा गया। काफी संचालकों ने पंप के अगले भाग में रस्सियां बांध रखी थीं। वाहन चालक वहां पंप के आगे पहुंचते और रस्सी बंधी देखकर बैरंग लौट जाते। यह क्रम शाम तक चला। बाद में शाम को छह बजे सभी पंप खुलने पर वाहन चालकों को राहत हुई। पेट्रोल पंप बंद रहने के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक तो पेट्रोल खत्म होने पर बाइक लेकर पंप पर पहुंचे, जिन्हें बाद में निराश लौटना पड़ा। कुछ वाहन चालक तो पेट्रोल पंप के पास जान-पहचान वाले के पास बाइक खड़ी कर चले गए, ताकि छह बजे बाद पंप खुलने पर पेट्रोल भरवाया जा सके
दो सरकारी पंपों पर रही भीड़
जिले के पेट्रोल पंप बंद होने के चलते दो सरकारी पेट्रोल पंप पर वाहनों का भारी जमावड़ा रहा। अनाज मंडी चौकी के पास सेक्टर-14 के पंप और ब्लू बर्ड पर्यटन केंद्र के पास के पंप पर भीड़ रही। वहां वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं, जोकि शाम छह बजे के बाद खत्म हुई।
विज्ञापन
विधायक की गाड़ी भी लाइन में
विधायक डॉ. कमल गुप्ता की गाड़ी में भी तेल खत्म हो गया था। इसके बाद विधायक की नीले रंग की गाड़ी सरकारी पंप पर पहुंची। यहां लंबी लाइनें लगी थीं। इस कारण ड्राइवर को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
यह है मामला
चौधरीवास गांव के आर्यन पेट्रोल पंप पर बुधवार रात बिना नंबर की सीडी डीलक्स बाइक सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर 2.65 लाख रुपये लूट लिए थे। यह पेट्रोल पंप बासड़ा के संदीप कुमार का बताया जाता है। सदर थाना पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
जिले के 165 पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को 12 घंटे पेट्रोल-डीजल नहीं बेचा गया। अब 13 अगस्त तक आरोपी गिरफ्तार न हुए तो उस दिन शाम को एसोसिएशन सदस्यों की बैठक बुलाकर बंद करने संबंधी अहम फैसला लिया जाएगा। आज के बंद से करीब आठ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। पुलिस को इस मामले में ढील नहीं बरतनी चाहिए।
-राजकुमार सलेमगढ़, जिला प्रधान, पेट्रोल पंप एसोसिएशन
फोटो 34, 35, 37
लूट का विरोध : जिले के 165 पंपों पर हड़ताल से आठ करोड़ का कारोबार प्रभावित
दिनभर बिना तेल लिए निराश लौटे वाहन चालक