फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जिले के सभी 9 खंड सक्षम परीक्षा में उतीर्ण

जिले के सभी 9 खंड सक्षम परीक्षा में उतीर्ण

Fri, 14 Jun 2019 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
जिले के सभी 9 खंड सक्षम परीक्षा में उतीर्ण
हिसार। सक्षम हरियाणा (शिक्षा) योजना में हिसार जिला के सभी नौ खंडों ने सक्षम परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता प्राप्त कर ली है। जिले के 9 में से 8 खंड मार्च में सक्षम हो चुके हैं, जबकि एक बचे हुए खंड अग्रोहा ने इस राउंड में सक्षम परीक्षा में बाजी मार ली है। इसकी घोषणा वीरवार को मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। उन्होंने हिसार जिले को विशेष रूप से बधाई देते हुए राजकीय स्कूलों में बच्चों के शैक्षणिक स्तर में बढ़ोतरी के लिए किए गए निरंतर प्रयासों पर अधिकारियों, शिक्षकों व सीएमजीजीए को शाबासी दी।
विज्ञापन


7वें राउंड में हुई थी सक्षम परीक्षा
परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष मार्गदर्शन में डेढ़ साल पहले सरकारी स्कूलों में तीसरी, पांचवीं व सातवीं कक्षा के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए प्रदेश में सक्षम योजना शुरू की गई थी। योजना के 7वें राउंड में हिसार जिले के सभी नौ खंडों में सक्षम परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें अग्रोहा को छोड़कर शेष आठों खंडों ने परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफलता प्राप्त की थी, लेकिन 8वें राउंड में हुई परीक्षा में अग्रोहा ने भी अपने आप को सक्षम खंड बनाने में कामयाबी पा ली है।
विज्ञापन

प्रदेश के 14 जिले पूर्ण सक्षम
डॉ. राकेश गुप्ता के अनुसार प्रदेश में 14 जिले ऐसे हो गए हैं, जिनके सभी खंड सक्षम हो चुके हैं। राज्य के 119 में से 104 यानी 90 प्रतिशत ब्लॉक सक्षम हो गए हैं। सक्षम प्लस की परीक्षा में हिसार जिले का उकलाना खंड थोड़े से अंतर से सक्षम प्लस होने से चूक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में होगी सक्षम परीक्षा
डॉ. गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष से सक्षम परीक्षा में तीसरी से आठवीं कक्षा तक के सभी बच्चों को शामिल किया जाएगा और उन्हें पाठ्यक्रम के सभी विषयों में सक्षम बनाया जाएगा। अगस्त में सभी जिलों के सभी खंडों की एक साथ सक्षम परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

सक्षम योजना का उद्देश्य
- प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए सक्षम हरियाणा (शिक्षा) योजना लागू की
- लर्निंग एन्हांसमेंट कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के सीखने की क्षमता को बढ़ाना
- नकल की प्रवृत्ति पर रोक लगाना
- आंकड़ों के विश्लेषण के माध्यम से जरूरी शिक्षण पद्घति को अपनाना
- समीक्षा और निगरानी तंत्र को मजबूत करना

जिले में शुरू में आयोजित सक्षम परीक्षाओं के दौरान कुछ कमियां रहीं, जिन्हें दूर करने के लिए अधिकारियों ने व्यापक रणनीति बनाई। शिक्षकों ने ड्यूटी टाइम के अतिरिक्त बच्चों की तैयारियां करवाई। परिणामस्वरूप आज जिले के सभी नौ खंड अपने आपको सक्षम बनाने में कामयाब हुए। यह खुशी की बात है और अधिकारी, शिक्षक व विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं।
-अशोक कुमार मीणा, उपायुक्त, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed