फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   21 जून को महाबीर स्टेडियम में होगा राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह

21 जून को महाबीर स्टेडियम में होगा राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह

Sat, 08 Jun 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
21 जून को महाबीर स्टेडियम में होगा राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह
हिसार। पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह 21 जून को हिसार के महाबीर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके साथ सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित कई नेता उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतिभागियों के लिए योग प्रशिक्षण का शेड्यूल भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

9 से 11 जून तक अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुशीला ने बताया कि उपायुक्त अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रतिभागियों व प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। 9 से 11 जून तक सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक जिला स्तरीय और हिसार प्रथम एवं द्वितीय ब्लॉक के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, पंच, अन्य निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट एवं इच्छुक जन साधारण को पतंजलि योग समिति के योग शिक्षकों, पीटीआई, डीपीआई, खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों, पुलिस विभाग के योग प्रशिक्षकों एवं आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों द्वारा महाबीर स्टेडियम में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


13 से 15 जून तक जनप्रतिनिधि होंगे पारंगत
उन्होंने बताया कि 13 से 15 जून तक सुबह 6 से 7:30 बजे तक मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केंद्र स्टाफ एवं इच्छुक जन साधारण को पतंजलि योग समिति व आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों द्वारा महाबीर स्टेडियम में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 जून को होगी पायलेट रिहर्सल
इसी प्रकार 20 जून को योग दिवस कार्यक्रम की पायलेट रिहर्सल होगी तथा जिला प्रशासन द्वारा योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जनसाधारण, योग संस्थान, पुलिस पर्सनल, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउटस व गाइड्स हिस्सा लेंगे। योग मैराथन में स्कूली बच्चे अपने हाथ में योगा स्लोगन व बैनर आदि लेकर चलेंगे।


2015 में शुरू किया गया था अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाना
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने की शुरुआत 21 जून 2015 से की गई थी। यूएनओ की ओर से इसके लिए 21 जून के दिन को निर्धारित किया गया था। उसके बाद से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। अब तक चार बार वह दिवस मनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed