फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   50 हजार की आबादी को आधार बना आजाद नगर के लिए अलग जलघर की डिमांड भेजेगा प्रशासन

50 हजार की आबादी को आधार बना आजाद नगर के लिए अलग जलघर की डिमांड भेजेगा प्रशासन

Fri, 07 Jun 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
50 हजार की आबादी को आधार बना आजाद नगर के लिए अलग जलघर की डिमांड भेजेगा प्रशासन
हिसार। आजाद नगर में अलग से जलघर बनाने के लिए 50 हजार की आबादी को आधार बनाकर जन स्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग मुख्यालय को डिमांड भेजेगा। इसके लिए नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच से हाउस होल्ड का डाटा विभाग को दिया जाएगा। वार्ड नंबर 18 और वार्ड नंबर 19 के हिस्से आजाद नगर में लोगों को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। समस्याओं की असली वजह जानने के लिए मेयर गौतम सरदाना ने वीरवार को जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निगम कार्यालय बुलाकर एक-एक समस्या पर गंभीरता से चर्चा की।
विज्ञापन

मेयर ने जलघर नहीं बनने तक राहत दिलाने का रास्ता खोजने को कहा तो जन स्वास्थ्य अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि तब तक 75 हॉर्स पावर की दो मोटर एक साथ चलाकर पेयजल सप्लाई घरों तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद मेयर ने कैमरी रोड व महाबीर कॉलोनी के जलघरों का भी दौरा किया। बैठक में जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता एसपी सेठी, निगम के अधीक्षक अभियंता रामजीलाल, एक्सईएन केके गिल, संजीव त्यागी व एसडीओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


14 से 15 हजार परिवार रहते हैं आजाद नगर एरिया में
नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के अनुसार आजाद नगर एरिया में 14 से 15 हजार के बीच परिवार रहते हैं। अगर एक परिवार में चार सदस्यों का भी अनुमान लगाया जाए तो आबादी की संख्या 56 से 60 हजार बनती है। मगर इस पूरे एरिया को पानी की सप्लाई लघु सचिवालय कॉलोनी स्थित जलघर से की जाती है। मगर एरिया बड़ा होने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंचता है और लोगों को खासकर गर्मी में पेयजल संकट से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ही लोड बढ़वाने के लिए बिजली निगम में करेंगे आवेदन
बैठक में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 75 हॉर्स पावर की मोटर और चलाएंगे। इसके अलावा 140 होर्स पावर की एक मोटर और ली जाएगी। इसके लिए बिजली निगम से लोड बढ़वाना पड़ेगा। लोड बढ़वाने के लिए शुक्रवार को ही बिजली कार्यालय में आवेदन करवाएंगे। नई मोटर के लिए सात लाख रुपये खर्च होंगे। इसके प्रस्ताव को भी मंजूरी देने के लिए मुख्यालय को लेटर लिखा जाएगा।

एक सप्ताह में महाबीर कॉलोनी जलघर का 30 साल का प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश
मेयर ने अधिकारियों के साथ महाबीर कॉलोनी जलघर का भी दौरा किया। करीब 50 साल पुराने इस जलघर के टैंकों की जर्जर हालत देखकर मेयर को भी हैरानी हुई। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से एक सप्ताह में महाबीर कॉलोनी के जलघर का आने वाले 30 सालों के हिसाब से प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट को 13 जून को कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने आ रहे जन स्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल के समक्ष रखेंगे। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री के पास भी जाएंगे।

क्या-क्या लेंगे अमरुत योजना में
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शुरुआत में महाबीर कॉलोनी हो या आजाद नगर हर जगह के काम अमरुत योजना के तहत करवाने पर जोर देकर खुद की जिम्मेदारी से बचते नजर आए। मगर निगम अधिकारी यही कहते रहे कि अब अमरुत योजना में क्या-क्या काम लिया जाएगा। अगर काम शामिल ही करवाने थे तो जब योजना की डीपीआर बन रही थी, उसी समय बताना चाहिए था।


जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। हर मुद्दे पर चर्चा की गई है। आजाद नगर में नए जलघर और महाबीर कालोनी जलघर में नए टैंक बनाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा गया है। इसके बाद इन प्रोजेक्ट्स को जन स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के समक्ष मैं खुद रखूंगा।
- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed