फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हिसार की दीपिका के दम पर हरियाणा फाइनल में, आज फिर चैंपियन बनने के लिए जंग

हिसार की दीपिका के दम पर हरियाणा फाइनल में, आज फिर चैंपियन बनने के लिए जंग

Fri, 07 Jun 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
हिसार की दीपिका के दम पर हरियाणा फाइनल में, आज फिर चैंपियन बनने के लिए जंग
हिसार। एस्ट्रोटर्फ पर चल रही सब जूनियर नेशनल वुमन हॉकी प्रतियोगिता में वीरवार को हरियाणा की टीम ने झारखंड को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। खास बात रही कि हिसार की बेटी दीपिका के दम पर हरियाणा फाइनल में पहुंचा है। इस मैच में दीपिका ने दो गोल कर टीम को जीत दिलाई है।
विज्ञापन

हालांकि मैच शुरू होने के 23वें मिनट में झारखंड टीम की खिलाड़ी इली टिरके ने पहला गोल दाग दिया, लेकिन उसके बाद हरियाणा की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया। 40वें मिनट में दीपिका ने एक गोल कर दिया। उसके बाद दोनों टीमें बराबरी पर पहुंच गई। 51वें मिनट में फिर दीपिका ने अपनी स्टिक का जादू दिखाते हुए एक गोल और कर टीम को जीत दिला दी। शाम को दूसरा सेमीफाइनल मैच साई और मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी के बीच खेला गया। इस मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने साई को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। मैच शुरू होने के 11वें मिनट में मध्यप्रदेश की टीम में गुरमेल कौर ने एक गोल कर खाता खोल दिया। 17वें मिनट में साई की खिलाड़ी प्रेणी कनधीर ने एक गोल किया। 20वें मिनट में फिर गुरमेल कौर ने एक गोल दाग लिया। फिर 52वें मिनट में सोनिया ने एक गोल किया। अब शुक्रवार को चैंपियन बनने के लिए हरियाणा और मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी के बीच कांटे की टक्कर होगी। वहीं तीसरे और चौथे स्थान के लिए झारखंड और साई के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


हरियाणा और मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी के बीच डे-नाइट मैच आज
शुक्रवार को हरियाणा और मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी के बीच शाम सात बजे डे-नाइट मैच खेला जाएगा। वहीं तीसरे ओर चौथे स्थान के लिए सुबह सात बजे साई का झारखंड के साथ मैच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में वीरवार को झारखंड और साई की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं अभी तक हुए सभी मैच में हरियाणा ने एक तरफा जीत हासिल कर एक और नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज फिर चैंपियन बनने के लिए जंग
शुक्रवार को फाइनल मैच हरियाणा और मध्यप्रदेश के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है लेकिन ये देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम चैंपियन बनेंगी। फाइनल मैच में स्पोर्ट्स डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह शिरकत कर विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे। साथ ही नगर निगम मेयर गौतम सरदाना भी उपस्थित होंगे। इस अवसर पर हॉकी हरियाणा के महासचिव सुनील मलिक, सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक, प्रो. मनदीप मलिक, विजेंद्र सहारण सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


अभी तक हरियाणा टीम में दीपिका ने किए सर्वाधिक 18 गोल, मैन ऑफ दा मैच
एस्ट्रोटर्फ पर 27 मई से शुरू हुई चैंपियनशिप में अभी तक हरियाणा की टीम में हिसार की बेटी दीपिका के सर्वाधिक 18 गोल हैं। हरियाणा टीम को अब तक जिताने में दीपिका की अहम भूमिका रही है। वहीं वीरवार को दीपिका ने दो गोल कर हरियाणा टीम को फाइनल में पहुंचाया। ऐसे में उसे मैन ऑफ द मैच मिला है। अब शुक्रवार को टीम चैंपियन बनने के लिए जंग लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed