{"_id":"5cf97146bdec22077e09cf10","slug":"15598513281-hisar-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी गढ़ी की बेटी अभिलाषा जज बनने के बाद पहुंचीं अपने गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी गढ़ी की बेटी अभिलाषा जज बनने के बाद पहुंचीं अपने गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। दिल्ली न्यायिक सेवा में नारनौंद उपमंडल के गांव राखी खास की बेटी अभिलाषा सिंह बतौर जज नियुक्ति होने पर वीरवार को बेटी के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से बेटी का स्वागत किया। ग्रामीणों में खुशी की लहर है कि गांव की बेटी जज बनकर अच्छे व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की न्यायपालिका के माध्यम से न्याय दिलवाएगी।
दिल्ली न्यायिक सेवा में गांव राखी शाहपुर की बेटी अभिलाषा सिंह बतौर जज चयनित होने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव राखी खास में पहुंची। गांव में पहुंचने पर बेटी का ग्रामीणों ने फूलमालाओं व ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया और खुली जीप में मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ उनके घर तक स्वागत करते हुए पहुंचे। अभिलाषा सिंह ने दिल्ली न्यायिक सेवा की परीक्षा में देश मे 22वीं रैंक हासिल की थी और 21 मई को उनका सेलेक्शन हुआ था। अब इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट इनको स्टेशन अलॉट करेगा। अभिलाषा सिंह के पिता जितेंद्र सिंह फरीदाबाद में आबकारी एवं कराधान अधिकारी हैं, जबकि मां डॉ. कमल सिंह ऊंचा गांव स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बतौर प्रिंसिपल हैं। बड़े भाई अभिमन्यु दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। अभिलाषा का कहना है कि निष्पक्ष तौर पर काम करना ही उनका मकसद है।
दिल्ली से की स्नातक
अभिलाषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ से एलएलबी और इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट से एलएलएम की डिग्री हासिल की। नेट जेआरएफ की परीक्षा पास कर अभिलाषा सिंह ने मानव रचना यूनिवर्सिटी में बतौर विजिटिंग फैकल्टी में भी ज्वाइन किया था। पढ़ाई में हमेशा से मेधावी रहीं अभिलाषा सिंह एक बेहतरीन तैराक भी हैं। उन्होंने बताया कि दादा राधा कृष्ण स्पेशल ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट थे। उन्हीं से इस क्षेत्र में जाने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
दादा बोले- पोती ने सपना किया पूरा
मेरी पोती ने जज की नियुक्ति पाकर जो मुकाम हासिल किया है, वह हर माता-पिता व दादा-दादी का सपना होता है कि उसके बच्चे किसी अच्छे मुकाम को हासिल करें। मेरा भी सपना था कि मेरी पोती अभिलाषा सिंह एक अच्छी जज बने। उसे एलएलबी और उसके बाद एलएलएम के लिए प्रेरित किया तो उसने कड़ी मेहनत व लगन के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ से एलएलबी और इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट से एलएलएम की डिग्री हासिल की।
-राधा कृष्ण, रिटायर्ड जज अभिलाषा सिंह के दादा।