फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हैंडबाल प्रतियोगिता: महिला वर्ग के फाइनल तो पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंची हिसार की टीमें

हैंडबाल प्रतियोगिता: महिला वर्ग के फाइनल तो पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंची हिसार की टीमें

Mon, 25 Mar 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
हैंडबाल प्रतियोगिता: महिला वर्ग के फाइनल तो पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंची हिसार की टीमें
हैंडबाल में हिसार की महिला टीम ने फाइनल तो पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन

स्थानीय महाबीर स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को देर रात तक मुकाबले चलते रहे। हिसार की महिला और पुरुष वर्ग की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की और महिला वर्ग की टीम फाइनल तो पुरुष वर्ग की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग की टीम ने जहां पानीपत को पटखनी दी तो पुरुष वर्ग की टीम रोहतक को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। प्रयोगिता का सोमवार को समापन होगा, जिसमें विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
रविवार को हुए मुकाबलों में हिसार महिला वर्ग की ने पानीपत को 10-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पुरुष वर्ग की हिसार की टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला रोहतक की टीम से हुआ, जो बेहद रोमांचक रहा। इसमें हिसार की टीम ने बाजी मारी और रोहतक की टीम को 29-19 के अंतर से हराया। रविवार को रोहतक और कैथल के बीच हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोहतक ने कैथल को 18-10 के अंतर से जीत दर्ज की है। रविवार को प्रतियोगिता में पार्षद जगमोहन ने मुख्य अतिथ के रूप में भाग लिया, जबकि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी सतपाल ढांडा ने की।
विज्ञापन

बॉक्स
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर हैंडबॉल संघ के महासचिव जगमिंद्र श्योकंद, जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव अनूप कस्वां, राजेंद्र बूरा, कृष्ण शर्मा, योगेश शर्मा, सतवीर पानू, सीनियर कोच आरएस चहल, साई कोच राकेश सोलंकी, डीपीई कुलदीप नैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
बॉक्स
पहले दिन ये टीमें हो गई थीं बाहर
प्रतियोगिता के पहले 6 मुकाबले खेले गए थे। इनमें चार मुकाबले पुरुष वर्ग के और दो मुकाबले महिला वर्क में खेले गए थे। इन मुकाबलों में पुरुष वर्ग की सोनीपत, नूंह, फतेहाबाद और फरीदाबाद की टीमें बाहर हो गई थीं। इसी प्रकार महिला वर्ग की बाहर होने वाली टीमों में सिरसा और गुरुग्राम की टीमें शामिल थीं। पहले दिन पुरुष वर्ग में भिवानी, गुरुग्राम, करनाल और पलवल तथा महिला वर्ग में रेवाड़ी और कैथल की टीमों ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed