फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पाबड़ा में स्टूडेंट्स ने रोकी रोडवेज की बसें, डेढ घंटा तक रहा भूना मार्ग जाम

पाबड़ा में स्टूडेंट्स ने रोकी रोडवेज की बसें, डेढ घंटा तक रहा भूना मार्ग जाम

Wed, 19 Dec 2018 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पाबड़ा में स्टूडेंट्स ने रोकी रोडवेज की बसें, डेढ घंटा तक रहा भूना मार्ग जाम
पाबड़ा में विद्यार्थियों ने रोकी रोडवेज की बसें
विज्ञापन

बरवाला। बसों की परेशानी झेल रहे स्टूडेंट्स ने गांव पाबड़ा के बस अड्डे पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा रोडवेज व अन्य निजी बसों को रोक लिया व मार्ग पर जाम लगा दिया। करीबन डेढ़ घंटा तक स्टूडेंट्स व ग्रामीणों ने सरकार व परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भूना मार्ग को बाधित रखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज स्टूडेंट्स को समझा कर बाधित मार्ग को खुलवाया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने रोडवेज के आलाधिकारियों से फोन पर बात की व बसों की समस्याओं का समाधान करने की बात कही इसके बाद ही जाम लगाकर मार्ग पर बैठे स्टूडेंट्स शांत हुए। स्टूडेंट्स व ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों पहले भूना रूट पर करीबन 15 बसों का आवागमन था लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस रूट पर मात्र 6-7 बसें की चल रही हैं। बसों की संख्या कम होने के कारण गांव पाबड़ा व अन्य गांवों के लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। स्टूडेंट्स ने कहा कि उन्हें शिक्षण संस्थानों में जाने के लिए समय पर बस की सुविधा नहीं मिल पा रही है। विभाग ने एक तो बसों की संख्या इस रूट पर कम कर दी है दूसरे जो बसें चल भी रही हैं उनके चालक बसों को बस अड्डे पर नहीं रोकते हैं। इसके चलते स्टूडेंट्स समय पर एग्जाम में भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान समय रहते नहीं किया तो वे भूना मार्ग पर फिर से जाम लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed