फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   व्यापारियों ने निगम की गाड़ी का घेराव कर सामान छुडाया

व्यापारियों ने निगम की गाड़ी का घेराव कर सामान छुडाया

Tue, 20 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने निगम की गाड़ी का घेराव कर सामान छुडाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
राजगुरु मार्केट में अपनी दुकान से सामान उठाने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल निगम की गाड़ी में ही बैठ गए और बोले, सामान के साथ मुझे भी ले चलो। बाबूलाल के समर्थन व्यापारियों ने निगम की गाड़ी का घेराव किया और बीच सड़क पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। बाद में निगम संयुक्त आयुक्त ने सारा सामान वापस लौटाने के आदेश दिए, तब व्यापारियों ने गाड़ी को जाने दिया।
नगर निगम की गाड़ी करीब 12.40 बजे राजगुरु मार्केट में पहुंची। इसमें निगम की टीम ने मार्केट के पिछले हिस्से से सामान जब्त करना शुरू किया। निगम की टीम बरामदों से सामान उठाते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की दुकान पर पहुंची। निगम की टीम ने यहां से स्टूल जब्त किया तो बाबूलाल अग्रवाल आक्रोशित हो गए। वह निगम की गाड़ी में जाकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सामान के साथ उन्हें भी लेकर चलें। मार्केट में हंगामा देखकर दूसरे व्यापारी भी एकत्र हो गए। व्यापारियों ने निगम की गाड़ी का घेराव कर लिया। निगम की गाड़ी के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इसमें राजगुरु मार्केट वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के प्रधान अक्षय मलिक, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बजाज, महेश चुघ, शिव कुमार, सुभाष मित्तल, अजय सैनी, अशोक धमीजा, बाबूलाल अग्रवाल, प्रवीण आहूजा, मोनू बजाज सहित अन्य थे। इन लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बार हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग भी पहुंचे। बजरंग दास गर्ग ने निगम के संयुक्त आयुक्त जयबीर यादव से फोन पर बात की। संयुक्त आयुक्त ने सारा सामान वापस लौटाने के आदेश दिए। गाड़ी से सामान उतारने के बाद ही व्यापारियों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन


निगम आयुक्त अशोक बंसल के आने के बाद मार्केट की व्यवस्था बिगड़ी है। मार्केट से मंथली वसूली जा रही है। निगम की टीम को राजगुरु मार्केट और बस अड्डे के सामने ही अतिक्रमण क्यों दिखता है। अन्य मार्केट में निगम टीम कभी नहीं जाती। हम अतिक्रमण हटाने का समर्थन करते हैं, लेकिन तरीके से हो। हुड़दंग कर अफरा-तफरी का माहौल न बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बाबूलाल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा
--------------------
निगम की टीम तरीके से काम करेगी तो सभी व्यापारी सहयोग करेंगे। दुकानों के अंदर से सामान किसी कीमत पर नहीं उठाने देंगे। दुकानदारों को साथ लेकर मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाए।
-बजरंग दास गर्ग, अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल
-----------------------------
अफरा-तफरी का माहौल बनाया जा रहा है। पहले से मंदी में चल रहे कारोबार को तबाह करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दुकानों के अंदर घुसकर सामान उठाया जा रहा है। निगम ने सामान जब्त करने के लिए अपराधी किस्म के लोग रखे हुए हैं।
-अक्षय मलिक, प्रधान, राजगुरु मार्केट वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन
-----
निगम की ओर से गलत तरीके से अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बरामदों से सामान उठा रहे हैं। निगम की टीम के लोग मार्केट में बदतमीजी से बात करते हैं। मार्केट का माहौल खराब किया जा रहा है।

-सुरेंद्र बजाज महासचिव, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन

विधायक को भी भड़का रहे अधिकारी
धरना देते समय व्यापारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि कुछ अधिकारी सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। ऐसे अधिकारी विधायक डॉ. कमल गुप्ता को भी व्यापारियों के खिलाफ भड़काते हैं। कोई भी व्यापारी अतिक्रमण के पक्ष में नहीं। सभी व्यापारी निगम की टीम के साथ मिलकर खुद अतिक्रमण हटवाने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed