फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   15 tolas of gold, two necklaces and rings found from the old purchased cupboard

पुरानी खरीदी अलमारी का लॉक खोला तो मिले 15 तोले सोना, दो हार और अंगूठी

Mon, 21 Jun 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
15 tolas of gold, two necklaces and rings found from the old purchased cupboard
अलमारी से मिले जेवरात। - फोटो : Hisar
हिसार। हरिकोट के फर्नीचर शोरूम मालिक ने रविवार को 5500 रुपये पुरानी अलमारी और वॉशिंग मशीन खरीदी। इस दौरान शोरूम मालिक कुलदीप कुमार ने जब अलमारी को जांचा तो उसका एक लॉकर लॉक था। इसके बाद उसने पलाश की मदद से लॉक को तोड़ दिया। जब उसने उसे खंगाला तो उसमें 15 तोला सोना, दो हार, एक जोड़ी बाली, 2 सोने के कड़े, एक चांदी की अंगूठी और जिंदल ग्रुप के शेयर के कागजात रखे मिले। इस पर एक बार तो वह घबरा गया। इसके बाद उसने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसके मालिक को सब सामान सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फर्नीचर शोरूम मालिक 22 वर्षीय कुलदीप कुमार ने बताया कि उसका गांव हरिकोट में शोरूम है। रविवार को उसने सेक्टर-13 निवासी दिनेश कुमार ठकराल से 5500 रुपये में एक पुरानी अलमारी और वॉशिंग मशीन खरीदी। जब अलमारी की जांच की तो एक हिस्सा लॉक था, जिसे देख कुलदीप ने पलाश की मदद से लॉक को तोड़ दिया। इसके बाद उसमें गहने और कागजात मिले तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। जांच करने पर अलमारी में 15 तोला सोना, जिनमें दो हार, 1 जोड़ी कान की बाली, 2 सोने के हाथ के कड़े, 1 चांदी की अंगूठी और जिंदल ग्रुप के शेयर के कागजात मिले। इसके बाद उसने अपने चाचा तुलसीराम को पूरा किस्सा बताया।
विज्ञापन

पहले बेटे और फिर पिता से किया संपर्क
फर्नीचर मालिक कुलदीप कुमार ने बताया कि जब उसे गहने और जिंदल ग्रुप के शेयर मिले तो उन्होंने अलमारी के मालिक के बेटे दीपांशु से संपर्क किया जिसमें उन्होंने कुछ सामान भूलने की बात उसे बताई। जिसे सुनकर बेटे ने पहले तो मामले को हल्के में लिया और व्हाट्सएप पर सामान की तस्वीर भेजने की बात कही। इसके बाद कुलदीप ने अलमारी के मालिक दिनेश कुमार ठकराल से संपर्क किया। बाद में पिता-पुत्र कुलदीप के पास आए और उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए सामान लौटा दिया।

दिनेश कुमार को सोना लौटाते कुलदीप व अन्य।

दिनेश कुमार को सोना लौटाते कुलदीप व अन्य।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed