{"_id":"6839fe217fee3b428e0fa0f4","slug":"15-tolas-gold-jewellery-stolen-from-sbi-locker-replaced-with-fake-gold-bangles-hisar-news-c-21-hsr1020-637599-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एसबीआई के लॉकर से 15 तोले सोने के आभूषण चोर, नकली सोने की चूड़िया रखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एसबीआई के लॉकर से 15 तोले सोने के आभूषण चोर, नकली सोने की चूड़िया रखीं
विज्ञापन
हिसार। जाट कॉलेज के सामने स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के लॉकर से 15 तोले सोने के आभूषण चोरी होना का मामला सामने आया है। शातिर चोरी के बाद लॉकर में नकली सोने की चार चूड़ियां भी रख गए। अर्बन एस्टेट निवासी अशोक महता ने शुक्रवार को बैंक प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बैंक शाखा पहुंचकर सीसीटीवी खंगाले। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि चोरी कब और किसने की है।
अर्बन एस्टेट टू पुलिस थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में अर्बन एस्टेट निवासी अशोक महता ने बताया कि वह तैलियान पुल पर इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान चलाते हैं। उन्होंने जाट कॉलेज के पास स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में लॉकर लिया हुआ है। लॉकर नंबर 187 में परिवार के गहने रखते हैं। वह और उनका बेटा कुनाल इस लॉकर को खोलत- बंद करते हैं। 20 अप्रैल 2024 को पत्नी सीमा के सोने के आभूषण एक बैग में डालकर लॉकर में रखे थे। इनमें 6 चुड़ियां, सोने की एक चेन, एक मंगलसूत्र, 7 टोपस सैट, 2 अंगूठी, डायमंड का एक लॉकेट सहित अन्य आभूषण थे। इसके बाद 18 अक्तूबर 2024 को पुत्रवधू चेष्टा के सोने के आभूषण भी लॉकर में रखे। अशोक मेहता ने बताया कि शुक्रवार को घर पर मेरी पुत्रवधू की गोद भराई थी। दोपहर करीब एक बजे वह बेटे को साथ लेकर बैंक से आभूषण लेने गए। बैंक कर्मचारी के साथ जाकर लॉकर खुलवाया और बैग लेकर घर आ गय। बैग को चेक खोला तो पत्नी सीमा ने बताया कि कुछ आभूषण गायब है। दोबारा से चेक किया तो पता लगा कि 20 अप्रैल 2024 को रखे गए आभूषणों में से 6 चुड़ियां, सोने की एक चेन, 6 टोपस, 2 अंगूठियों सहित कुछ और आभूषण नहीं थे। बचे हुए आभूषणों में 4 नकली चूड़ियां रखी थीं, जो हमारी नहीं है। चोरी हुए गहनों का वजन करीब 15 तोले है। जांच अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पता लगाया जाएगा कि घटना कब हुई और किसने अंजाम दी। बैंक से भी पूरी डिटेल मांगी गई है।