फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एनडीपीएस के मामले में तीनों दोषियों को 10-10 साल कैद व एक-एक लाख रुपये जुर्माना

एनडीपीएस के मामले में तीनों दोषियों को 10-10 साल कैद व एक-एक लाख रुपये जुर्माना

Thu, 28 Mar 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
एनडीपीएस के मामले में तीनों दोषियों को 10-10 साल कैद व एक-एक लाख रुपये जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। एडीजे देशराज चालिया की अदालत ने एनडीपीएस के मामले में सिरसा जिले के भीमा गांव निवासी बलविंद्र सिंह, मानसा (पंजाब) के जताना गांव निवासी समिंद्र सिंह और बठिंडा (पंजाब) के नरुआना गांव निवासी गुरचंद को 10-10 साल की कैद और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपियों को दो-दो साल की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।

23 सितंबर 2016 को दर्ज मामले के अनुसार पुलिस की टीम एएसआई कृष्ण कुमार और एएसआई फूल कुमार के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक पर गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि राजस्थान नंबर का एक ट्रक दिल्ली की तरफ से आ रहा है, जिसमें नशीला पदार्थ तस्करी करके ले जाया जा रहा है। उन्होंने इसकी सूचना तत्कालीन डीएसपी भगवानदास को दी और नाका लगाकर पुलिस सतर्क हो गई। कुछ देर बाद दिल्ली की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। उसे रुकवा लिया गया। उसमें बलविंद्र सिंह, समिंद्र सिंह और गुरचंद सवार थे। मौके पर डीएसपी को बुलाया गया। उसके बाद तीनों की तलाशी ली गई। पहले बलजिंद्र की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से पॉलिथीन में 450 ग्राम अफीम बरामद हुई। उसके बाद समिंद्र की तलाशी लेने पर उससे भी 450 ग्राम अफीम बरामद हुई, जबकि ट्रक चालक गुरचंद के पास से कुछ नहीं मिला, लेकिन उसने स्वयं बताया कि उसकी सीट के पीछे चूरापोस्त है। पुलिस ने चेक किया तो चालक सीट के पीछे बोरी थी, जिसे चेक करने पर उसमें 34 किलो 700 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुई। करीब ढाई साल चले इस मामले में अदालत ने सोमवार को तीनों को नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में दोषी करार दिया था। वीरवार को उन्हें सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed