फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ब्लॉक नारनौंद में टॉपर रही आशा को मिली स्कूटी

ब्लॉक नारनौंद में टॉपर रही आशा को मिली स्कूटी

Wed, 28 Nov 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक नारनौंद में टॉपर रही आशा को मिली स्कूटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद। लोहारी राघो गांव स्थित न्यू आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को गत वर्षों में 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के तौर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकला व गांव की सरपंच चंद्रकांता चांदना ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से पूरे हरियाणा के ग्रामीण स्कूलों में तृतीय व ब्लॉक नारनौंद में प्रथम स्थान पर रही आशा पुत्री शमशेर को स्कूटी तथा कवलीन कौर पुत्री भूपेंद्र सिंह को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय संचालक बलवंत सिंह ने बताया कि विद्यालय 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय के होनहार लगातार सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। गत वर्ष के परीक्षा परिणामों में भी विद्यालय के 110 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई थी। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यातिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकला ने भी विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए विद्यालय प्रबंधन को मुबारकबाद दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थितजनों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य राकेश कुमारी, समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं, अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


अमर उजाला की तरफ से भी हो चुकीं सम्मानित
गौरतलब है कि दोनों होनहार छात्राओं को अमर उजाला की तरफ से भी सम्मानित किया जा चुका है। सितंबर 2018 में हिसार में हुए प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में आशा को सम्मानित किया गया था, जबकि कवलीन कौर को 2017 में सोनीपत में हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed