फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बकेट व सुपर सक्कर से कराई 3

बकेट व सुपर सक्कर से कराई 3

Fri, 22 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बकेट व सुपर सक्कर से  कराई 3

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। मानसून आने से पहले जिला प्रशासन ने 28 किलोमीटर लंबे बरसाती नालों की सफाई का 93 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। सीवरेज की 388 किलोमीटर लंबी लाइन पर काम पूरा करने का दावा किया है। जन स्वास्थ्य विभाग के इन दावों की हकीकत जुलाई महीने के पहले सप्ताह में सामने आएगी।
जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानसून के पहले नालों की सफाई की जांच अधीक्षक अभियंता एसपी सेठी ने औचक निरीक्षण कर की। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि उन्होंने औचक निरीक्षण करते हुए मुआयना किया है। जिसमें अधिकतर जगह काम संतोषजनक पाया गया। कुछ जगह काम अधूरा है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हर हाल में 30 जून से पहले काम पूरी करने के निर्देश हैं। जन स्वास्थ्य विभाग ने करीब 93 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा किया है। काम पूरा होने के बाद मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। इस बार प्री मानसून की बरसात जोरदार न होने से विभाग को काम करने का पूरा समय मिला है।
विज्ञापन


14205 सीवर के मैनहोल जांचे
जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर में अलग अलग स्थानों पर बने 14205 मैनहोल को खोलकर भी जांचा है। मैनहोल के ढक्कन हटाकर इनको साफ कराया गया। मशीनों के जरिए पूरे सीवरेज की सफाई की गई है। बड़ी लाइनों को सुपर सक्कर मशीन से साफ किया। छोटी लाइनों को बकट मशीन से साफ कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 किलोमीटर के बरसाती नाले
शहर से बरसाती पानी निकालने के लिए 28 किलोमीटर लंबे नाले हैं। जिसमें डाबड़ा चौक से लेकर जिंदल रोड तक का नाला प्रमुख है। इसके अलावा ऑटो मार्केट के सामने से होते हुए बरवाला चुंगी तक नाला है। नागरिक अस्पताल के सामने से बाईपास तक का बरसाती नाला मुख्य है।

बरसात शुरू होने से पहले नालों, सीवरेज लाइनों की सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। औचक निरीक्षण कर मुआयना किया गया है। कुछ एरिया में काम बकाया है, जिसे 30 जून से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
एसपी सेठी, अधीक्षक अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग, हिसार।

3780 रोड गली से जाएगा पानी
जिस एरिया में बरसाती नाले नहीं हैं वहां पानी की निकासी रोड गली के जरिए होगी। रोड गली रोड के किनारे ढलान जैसा होता है। ढलान में एकत्र हुए पानी को सीवर लाइन में डाला जाता है। सीवर लाइन के जरिए पानी शहर से बाहर जाता है।


जन स्वास्थ्य विभाग के पास 388 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन
शहर में करीब 388 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन है। बरसाती पानी के लिए सीवर लाइनों को साफ कराया गया है। जिसमें जन स्वास्थ्य विभाग की लाइनें हैं। हुडा के सेक्टर के अंदर की सीवर लाइन अलग हैं। जिनकी सफाई का जिम्मा हुडा व निगम के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed