फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हांसी-7

हांसी-7

Mon, 28 Jan 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
हांसी-7
दुकान में पिज्जा खा रहे दो नाबालिग लड़कों से मारपीट
विज्ञापन

हांसी। शहर में आंबेडकर चौक के समीप एक पिज्जा की दुकान में रविवार को जमकर हंगामा हुआ। दो नाबालिग लड़के व एक लड़की पिज्जा दुकान में बैठे पिज्जा खा रहे थे। कुछ देर बाद एक युवक अपने दो-तीन साथियों के साथ दुकान में पहुंचा व युवकों की जमकर पिटाई की। यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दुकान में घुसने के बाद युवक ने दोनों नाबालिग लड़कों की जमकर पिटाई की। यहां तक कि उन्हें जमीन पर गिरा कर लातों व घूसों से मारा। जनरेटर के हैंडल से भी मारपीट की। कमाल की बात तो यह थी कि इस घटना के दौरान कोई भी युवक या कर्मचारी मारपीट को रोकने के लिए आगे नहीं आया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर आई व माहौल को शांत करवाया।
विज्ञापन

वहीं इस घटना को लेकर दुकान के मालिक मोनू सिसोदिया ने रोष जताया है। उधर बिल्डिंग के मालिक सोनू ने भी एक बार तो प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस कर्मियों पर ही उसके साथ व दुकान के स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट के आरोप लगा दिए। हालांकि बाद में उसने इस बात से मना कर दिया व कहा कि ऐसी कोई बात नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस मौके से गुजर रही थी तो देखा कि दुकान के आसपास लोगों की भीड़ जमा है व मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने माहौल को शांत करवाया। जांच में पता चला कि दो लड़के व लड़कियां पिज्जा की दुकान में बैठे हुए थे। लड़की के भाई को गलतफहमी हो गई थी, जिस पर पुलिस ने लड़कों व लड़की को समझा कर वापस घर भेज दिया।
कप्तान सिंह, सीआईए इंचार्ज, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed