फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पार्षद रेखा सैनी ने किया सोमवार को हस्तक्षेप

पार्षद रेखा सैनी ने किया सोमवार को हस्तक्षेप

Tue, 05 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
पार्षद रेखा सैनी ने किया सोमवार को हस्तक्षेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
महाबीर कालोनी रोड पर बड़वाली ढाणी क्षेत्र में वर्षों से सड़क के बीच में लगे ट्रांसफॉर्मर और पोल को शिफ्ट करने का मुद्दा आखिर सुलझ गया। वार्ड की पार्षद रेखा ऐरन को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ डिप्टी मेयर भीम महाजन भी मौजूद थे। बिजली निगम, नगर निगम और ठेकेदार मंगलवार को फिर मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले वालों और पार्षद से बात की। उन्होंने कहा कि अब गली से लाइन शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है तो ट्रांसफॉर्मर को लेकर विवाद कर दिया। आखिर काफी देर बातचीत और विरोध के बाद मामला सुलझ गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि दो में से एक ट्रांसफॉर्मर यहां सड़क के साइड में, जबकि दूसरा रेलवे फाटक की तरफ दुकान के सामने ही लगाया जाएगा।
कमिश्नर ने ली एक्सईएन की क्लास
मामले के बाद निगम कार्यालय में कमिश्नर अशोक बंसल ने एक्सईएन विवेक गिल की क्लास लगाई। उन्होंने एक्सईएन को बुलाकर बरवाला चुंगी रोड से लाइन शिफ्टिंग और बड़वाली ढाणी का मामला पूछा। कमिश्नर ने कहा कि अब तक लाइनें शिफ्ट पूरी होने का काम नहीं करवाया गया है। आखिर टेक्निकल टीम क्या कर रही है। बरवाला रोड फोरलेन के लिए 26 लाख का एस्टिमेट बनाया गया था। एस्टिमेट पर बिजली निगम लाइन शिफ्टिंग का काम होना है। इसके अलावा बड़वाली ढाणी में लाइन शिफ्ट करने के लिए पांच लाख का एस्टिमेट बनाया गया था। बिजली निगम को इन दोनों कार्यों की पेमेंट नगर निगम की तरफ से की जानी है।
विज्ञापन

यह था मामला
बड़वाली ढाणी में दो ट्रांसफॉर्मर कई वर्षों से सड़क के बीच में लगे हुए थे। यह मामला सीएम विंडो में गया। अब नगर निगम ने बड़वाली ढाणी के इस हिस्से की सड़क की फोरलेनिंग का कार्य शुरू करवाया, लेकिन सड़क के बीच में बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर होने से काम में बाधा आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से चल रहा था ड्रामा
बिजली निगम ठेकेदार ने पोल और ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट करने के लिए शनिवार को कार्य शुरू किया था। जहां ठेकेदार ट्रांसफॉर्मर लगा रहा था, उसके सामने स्थित मकान और दुकान मालिक ने इसका विरोध कर दिया था। इसके बाद कई घंटों तक मोहल्ले में बिजली बाधित रही। हालांकि सोमवार को भी काम चलने के दौरान देर रात तक लाइन बाधित रही। विरोध को देखते हुए काम को रोकना पड़ा। यही नहीं जो ट्रांसफॉर्मर दूसरी जगह लगाने के लिए पहले उखाड़ दिया गया था, उसे शनिवार देर रात्रि अंधेरे में फिर से वहीं पर लगाना पड़ा।


ट्रांसफॉर्मर को लेकर चल रहा मुद्दा सुलझ गया है। एक ट्रांसफॉर्मर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट दिया गया है तो दूसरे को दुकान के सामने ही लगाया जाएगा। बिजली निगम के अधिकारी ठेकेदार मौके पर गए थे, अब विरोध करने वाले शांत हैं। -भीम महाजन, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed