{"_id":"5a0c8fbd4f1c1baf678bbd55","slug":"141510772669-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने महिला कुचली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने महिला कुचली
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूूरो
हिसार। बस अड्डे के सामने बुधवार रात रेहड़ी चालकों में अफरा-तफरी मचने पर खुद का बचाव करती एक महिला सड़क पर गिर गई और एक ट्रैक्टर उसकी टांगों के ऊपर से गुजर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
बाद में महिला को लोग एक वाहन में सिविल अस्पताल में ले गए। परिजन वहां से उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। बताया जाता है कि महिला बस अड्डे के सामने मौजूद थी। इसी दौरान वहां सब्जी बेचने वाले विक्रेता रेहड़ी को तेजी से इधर-उधर ले जाने लगे। इसी बीच महिला एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे वहां भीड़ जमा हो गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर खिसक गया। लोग महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले गए। जहां से परिजन उसे दूसरे अस्पताल में ले गए। बस अड्डा चौकी इंचार्ज सूरजभान ने बताया कि अभी यह पता नहीं चला है कि महिला कौन से अस्पताल में दाखिल है। यह पता चलने पर महिला या उसके परिजनों के बयान लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्रेशर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। दस्तावेजों के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है।