{"_id":"5a0b47ae4f1c1bf3538bd487","slug":"141510688686-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा रेप मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा रेप मामला
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो।
हिसार।
एडीजे डॉ. पंकज की अदालत ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की एक छात्रा को होटल में बंधक बनाकर उससे छेड़छाड़, कुकर्म व दुष्कर्म करने पर कुरुक्षेत्र के गांव गढी रोड़ान के राहुल चौधरी उर्फ राहुल रोड़ को 7 साल की कैद और 13,500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर उसे दो महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अदालत ने उसे पिछले 8 नवंबर को दोषी करार दिया था।
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने 24 जुलाई 2014 को पुलिस को शिकायत देकर राहुल पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर हिसार के एक होटल में छेड़छाड़, कुकर्म व दुष्कर्म कर अश्लील एमएमएस बनाने व फोटो खींचने का आरोप लगाया था। छात्रा ने कहा था कि अश्लील क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उससे नकदी व महंगे गिफ्ट वसूल रहा है। छात्रा ने शिकायत में कहा था कि वह पहले एक शहर में कोचिंग लेती थी। वहां उसकी मुलाकात राहुल से हुई थी। बाद में उसका दाखिला अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और राहुल का मुजफ्फरनगर के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में हो गया। वह उससे फोन पर संपर्क करता रहा है। वह 14 मई 2014 को कॉलेज में आया था। वह दोस्ती के बहाने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसे हिसार के एक होटल में ले गया था। छात्रा ने शिकायत में कहा था कि उसे होटल में नींद आ गई। जब आंख खुली तो वह कमरे में बेड पर निर्वस्त्र थी और उसके हाथ-पैर बंधे थे। मैंने शोर मचाया तो राहुल मारपीट कर बोला कि मैंने तुम्हारे साथ शारीरिक संबंध बनाकर सीडी बना ली है और फोटो भी खींचे हैं। यदि भविष्य में तू मेरी बात नहीं मानेगी तो तेरी छोटी बहन को उठवा दूंगा और तुम्हारे परिजनों को मार डालूंगा। उसके बाद उसने एमएमएस सोशल मीडिया पर डालने की बात कहकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह मुझसे नकदी और गिफ्ट वसूलने लगा। वह फोन कर उसे होटल के कमरे में ले जाकर छेड़छाड़, दुष्कर्म और कुकर्म करता। वह चार दिन से उनके मेडिकल कॉलेज परिसर में डेरा डाले हुए था। वह कक्षा में आती-जाती तो राहुल डराने का प्रयास करता। छात्रा ने तंग होकर 26 जून को पिता को फोन कर आपबीती बता दी। उसके पिता ने आकर प्रबंधन से बात की तो राहुल भनक पाकर फरार हो गया। अग्रोहा थाना पुलिस ने नामजद राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने तफ्तीश में नकदी वसूली और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाने की धारा हटा दी थी।
एमबीबीएस छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले को 7 साल की कैद
- छात्रा ने कहा था, एमबीबीएस के छात्र राहुल ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला रेप कर बना ली क्लिप
- विडियो वायरल करने की धमकी दे वसूल रहा है नकदी और गिफ्ट