फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14,082 voters will elect the chairman, maximum votes in Ward 1 and least in Ward 5.

Hisar News: 14,082 वोटर चुनेंगे चेयरमैन, वार्ड 1 में सबसे अधिक व पांच में सबसे कम वोट

Sun, 02 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 02 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
14,082 voters will elect the chairman, maximum votes in Ward 1 and least in Ward 5.
माजरा प्याऊ आईटीआई में चुनाव सामग्री चेक करतीं पोलिंग पार्टियां।
नारनौंद। नगर पालिका चुनाव को लेकर शहर के सभी 16 वार्डों में मतदाताओं की सुविधा के लिए 16 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 14,082 मतदाता शहर की छोटी सरकार का चुनाव करेंगे। वार्ड नंबर एक में सबसे अधिक 1074 तो वार्ड नंबर 5 में सबसे कम 731 मतदाता हैं।
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोहित महराणा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में कुल 14,082 मतदाता है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,378 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 6,703 है। एक थर्ड जेंडर मतदाता है। 16 में से 6 वार्ड सामान्य रहेंगे, जबकि सामान्य महिला के लिए तीन वार्ड आरक्षित किए गए हैं। 3-3 वार्ड बैकवर्ड और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। पिछले चुनाव तक वोटों द्वारा चुने गए पार्षदों के वोटों से ही चेयरमैन पद का चुनाव होता था, लेकिन इस बार सीधे जनता द्वारा ही चेयरमैन चुना जाएगा। वहीं वार्ड नंबर एक में एक वोट थर्ड जेंडर मतदाता है।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन के लिए 10 तो पार्षद के लिए 53 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

चेयरमैन पद के लिए 10 और 16 वार्डों से 53 पार्षद के उम्मीदवार मैदान में हैं। नारनौंद नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए शमशेर लोहान उर्फ कूकन, भीम सेन गौतम, पूर्व पार्षद कुलदीप गौतम, सुरेश एमसी, दिनेश कुमार ब्यास, अनुराधा, सुमन देवी, मुकेश कुमार, मनीष, प्रदीप कुमार प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर एक से अनिल लोहान, जरनैल व महेंद्र सिंह, वार्ड नंबर दो से रेनू बाला, पिंकी रानी, रीना पार्षद पद की प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर तीन से नीलम देवी, परमजीत कौर व बीनू रानी, वार्ड नंबर 4 से प्रिया, राम लाल व चांदराम, वार्ड नंबर 5 से महेंद्र सिंह, सुरेश, रामकुमार, जोगिंदर, अनीता व सुखबीर, वार्ड नंबर 6 से ज्योति व रितु आमने -सामने हैं। वार्ड नंबर 7 से ललित कुमार, लालचंद, अरुण कुमार, सुरेंद्र व सोमवीर, वार्ड नंबर 8 से सुषमा व काजल, वार्ड नंबर 9 से विनोद व राजवीर सिंह, वार्ड नंबर 10 अंकुश, सचिन, सुरेश कुमार व टेकराम, वार्ड नंबर 11 से रोहतास कुमार व पिंकी पॉल, वार्ड नंबर 12 से सोनू, सत्यवान व अक्षय के बीच टक्कर होगी। वार्ड नंबर 13 से संजय शर्मा, हर्ष कुमार, देवेंद्र शर्मा व अमित कुमार, वार्ड नंबर 14 से मुकेश व सुनीता के बीच मुकाबला होगा। वार्ड नंबर 15 से मुकेश, सविता व सुमन और वार्ड नंबर 16 से सचिन, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, कुलवीर सिंह, ईश्वर सिंह व राहुल चुनाव लड़ रहे हैं।

---------------------

प्रत्येक मतदान केंद्र पर होगी ईवीएम

प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की व्यवस्था रहेगी। एक वोटिंग मशीन पर अध्यक्ष पद के लिए व दूसरी वोटिंग मशीन पर नगर पार्षदों के लिए मतदान होगा। नगर पालिका चुनाव में कुल 32 इलेक्ट्रॉनिक मशीन प्रयोग में लाई जाएगी।


---------------------

प्रत्येक जोन में एक सेक्टर अधिकारी तथा आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि पूरे नगर पालिका क्षेत्र को 16 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक सेक्टर अधिकारी तथा आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इनके अलावा पुलिस विभाग द्वारा भी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।

--------------------------

सुबह 8 बजे शुरू होगा मतदान

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा। उन्होंने सभी पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि वह मतदान शुरू करवाने से पहले प्रत्याशियों या उनके एजेंट की मौजूदगी में मॉक पोल जरूर करवाए।



वार्ड कुल वोट पुरुष महिला

1 वार्ड सामान्य 1074 554 519

2 वार्ड महिला सामान्य 779 409 370

3 वार्ड बैकवर्ड ए महिला1036 547 489

4 वार्ड बैकवर्ड ए पुरुष 981 520 461

5 वार्ड सामान्य 731 413 318

6 वार्ड बैकवर्ड बी महिला 952 508 444

7 वार्ड सामान्य 891 457 434

8 वार्ड सामान्य महिला 921 478 443



9 वार्ड अनुसूचित जाति 1005 532 473

10 वार्ड सामान्य 757 405 352

11 वार्ड अनुसूचित जाति 820 426 394

12 वार्ड सामान्य 854 434 420

13 वार्ड सामान्य 828 430 398

14 वार्ड सामान्य महिला 859 433 426

15 वार्ड अनुसूचित महिला 784 410 374

16 वार्ड सामान्य 809 422 387

कुल 14081 7378 6702
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed